Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस बोली, हार सामने देखकर बिगड़े भाजपा नेताओं के बोल

Jharkhand Assembly Election 2019. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से हताश और निराश हो चुकी है। कांग्रेस ने 70 वर्षों तक जनता के आशीर्वाद से देश की सेवा की है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 08:54 PM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 08:54 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस बोली, हार सामने देखकर बिगड़े भाजपा नेताओं के बोल
Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस बोली, हार सामने देखकर बिगड़े भाजपा नेताओं के बोल

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - कांग्रेस ने भाजपा के शीर्ष नेताओं पर आरोप लगाया है कि हार सामने देखकर उनके बोल बिगड़ गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अशोभनीय टिप्पणीय से स्पष्ट है कि भाजपा पूरी तरह से हताश और निराश हो चुकी है। उन्हें एहसास हो चुका है कि जनता उनको नकार चुकी है। तभी नड्डा कह रहे हैं कि 70 सालों में कांग्रेस ने सिर्फ अय्याशी की है। कांग्रेस पार्टी ने 70 वर्षों तक लगातार जनता के आशीर्वाद से देश की सेवा की है।

loksabha election banner

वहीं, मुख्यमंत्री ने भी झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष के लिये अमर्यादित शब्दों का उपयोग कर बता दिया है कि उनके ऊपर निराशा हावी हो गई है। पूरी दुनिया में सबसे बड़े राजनीतिक दल होने का दंभ भरने वाली पार्टी के सीनियर नेता इस प्रकार अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं तो स्पष्ट है कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है। दोनों नेताओं ने कहा कि अंतिम चरण के चुनाव प्रचार में भाजपा का प्रचार पूरी तरह से फ्लॉप रहा।

मतगणना को लेकर कांग्रेसियों का प्रशिक्षण

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 23 दिसम्बर को होने वाले मतगणना को लेकर मतगणना प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, राकेश किरण महतो आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.