Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस में फिर खिंची तलवार, रामेश्‍वर-सुखदेव में ठनी; प्रदेश अध्यक्ष पर संगीन आरोप

सुखदेव भगत ने कहा कि उनके भाजपा में जाने के बारे में कांग्रेस अध्‍यक्ष रामेश्वर उरांव भ्रम फैला रहे हैं। रामेश्वर उरांव ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि सुखदेव बेबुनियाद बातें कर रहे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 08:45 AM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 11:59 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस में फिर खिंची तलवार, रामेश्‍वर-सुखदेव में ठनी; प्रदेश अध्यक्ष पर संगीन आरोप
Jharkhand Assembly Election 2019: कांग्रेस में फिर खिंची तलवार, रामेश्‍वर-सुखदेव में ठनी; प्रदेश अध्यक्ष पर संगीन आरोप

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस में एक बार फिर किचकिच शुरू हो गई है। नए प्रदेश अध्‍यक्ष की तैनाती के बाद अब तक बागी नेताओं का दबा हुआ आक्रोश एकबारगी फूट पड़ा है। कांग्रेस के भितरखाने कलह कम होता नहीं दिख रहा है। लोहरदगा के विधायक सुखदेव भगत ने दावा किया है कि कांग्र्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के लिए काम कर रहे थे।

loksabha election banner

सुखदेव भगत ने कहा है कि इसका पुख्ता प्रमाण उनके पास है। इस बाबत उन्होंने एक आडियो टेप का भी हवाला दिया। गौरतलब है कि सुखदेव भगत लोकसभा चुनाव के दौरान लोहरदगा से कांग्र्रेस के प्रत्याशी थे और कम मतों के अंतर से चुनाव हार गए थे। कांग्र्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे सुखदेव भगत का कहना है कि रामेश्वर उरांव एक साजिश के तहत उनके बारे में भ्रम फैला रहे हैं कि वे भाजपा में जा रहे हैं ताकि उनकी राजनीतिक साख समाप्त हो जाए।

सुखदेव के इस आरोप से कांग्र्रेस में विवाद बढऩे की संभावना है। सुखदेव ने यह भी कहा कि उन्होंने और पूर्व प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने रामेश्वर उरांव के बारे में विस्तृत रिपोर्ट आलाकमान को सौंपी थी। अब रामेश्वर उरांव इसी का प्रतिशोध ले रहे हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्र्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह को भी पूरे वाकये की जानकारी दे दी है। उधर प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि उनके पास लोकसभा चुनाव के दौरान चतरा, खूंटी और हजारीबाग की जिम्मेदारी थी। सुखदेव भगत का आरोप बेबुनियाद है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.