Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019: जेल से बेल पर छूटे पी चिदंबरम कल आएंगे रांची, करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

Jharkhand Assembly Election 2019 कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम शुक्रवार को रांची पहुंच रहे हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर चिदंबरम रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 02:01 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 02:33 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: जेल से बेल पर छूटे पी चिदंबरम कल आएंगे रांची, करेंगे प्रेस कांफ्रेंस
Jharkhand Election 2019: जेल से बेल पर छूटे पी चिदंबरम कल आएंगे रांची, करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर कांग्रेस भी रेस हो गई है। कांग्रेस के सीनियर नेता पी. चिदंबरम शुक्रवार को रांची पहुंच रहे हैं। वे यहां विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बीते दिन ही तिहाड़ जेल से छूटे हैं। उन्‍हें सुप्रीम कोर्ट ने inx media case में जमानत दी है। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के प्रवक्‍ता मनीष तिवारी ने रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार और राज्‍य की रघुवर सरकार पर निशाना साधा था। मनीष तिवारी ने सरकार पर देश की अर्थव्‍यवस्‍था को चौपट करने का आरोप लगाया था। झारखंड की रघुवर सरकार पर तंज कसते हुए मनीष तिवारी ने कहा था कि यहां चूहे डैम खा जा रहे हैं। यहां भ्रष्‍टाचार चरम पर है।

loksabha election banner


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.