Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: भाकपा ने उतारे 8 प्रत्याशी, महागठबंधन को कोसा LIST

Jharkhand Assembly Election 2019 वामदलों ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं ने लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में भी छला। जनता इन्हें सबक सिखाएगी। वे 45 से 50 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 11:45 AM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 03:31 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: भाकपा ने उतारे 8 प्रत्याशी, महागठबंधन को कोसा LIST
Jharkhand Assembly Election 2019: भाकपा ने उतारे 8 प्रत्याशी, महागठबंधन को कोसा LIST

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। अलबर्ट एक्का चौक स्थित पार्टी कार्यालय में भाकपा के राज्य सचिव भुनेश्वर प्रसाद मेहता, सहायक राज्य सचिव महेन्द्र पाठक एवं राजेंद्र यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। पार्टी के नेताओं ने कहा कि राज्य में पूर्ण गठबंधन नहीं होने के लिए जिम्मेवार झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस व आरजेडी है।

loksabha election banner

राज्य में भाजपा को पराजित करना था तो पूर्ण गठबंधन की जरूरत थी पर ऐसा हो नहीं सका। वामदलों के साथ गठबंधन के नेताओं ने लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में भी छला। जनता इन्हें सबक सिखाएगी। अब वामदल एक होकर झारखंड में 45 से 50 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

राज्य सचिव मेहता ने कहा कि भाजपा को विधानसभा चुनाव में शिकस्त देने के लिए जहां वाम दल के उम्मीदवार नहीं होंगे, वहां भाजपा को परास्त करने वाले उम्मीदवारों को पार्टी समर्थन करेगी। प्रेस कांफ्रेंस में भाकपा नेताओं ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और लोगों से अमन-चैन बनाने की अपील की।

किस विधानसभा सीट पर कौन प्रत्याशी

  1. भवनाथपुर : रामेश्वर प्रसाद अकेला।
  2. छतरपुर : जनेश्वर भुइया।
  3. सिमरिया : विनोद बिहारी पासवान।
  4. मांडू  : महेन्द्र पाठक।
  5. बेरमो : आफताब आलम खान।
  6. डुमरी : गणेश महतो।
  7. नाला : कनहाई माल पहाडिय़ा।
  8. बोरियो : सोनाराम मड़ैया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.