Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: CM रघुवर दास के करारे बोल, चुनाव आने पर पिंजड़े से निकाले जाते हैं शिबू सोरेन

Jharkhand Assembly Election 2019 सीएम अब से कुछ देर बाद अपनी यात्रा शुरू करेंगे। जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में सीएम गिरिडीह कोडरमा तिलैया और बरही में रोड शो एवं जनसभा करेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 09:55 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 12:35 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: CM रघुवर दास के करारे बोल, चुनाव आने पर पिंजड़े से निकाले जाते हैं शिबू सोरेन
Jharkhand Assembly Election 2019: CM रघुवर दास के करारे बोल, चुनाव आने पर पिंजड़े से निकाले जाते हैं शिबू सोरेन

रांची, जेएनएन। Johar Jan Ashirwad Yatra मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झामुमो एवं कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 67 साल राज करने वाले भ्रष्ट कांग्रेसियों एवं बाप-बेटा शिबू सोरेन एवं हेमंत सोरेन अपने काम का हिसाब दें। बदलाव झारखंड में दुमका से शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव में शिबू सोरेन हारे अबकी चुनाव में झारखंड से झामुमो का सफाया होगा। सीएम ने कहा कि 364 दिन शिबू सोरेन को पिंजड़े में रखने वाला बेटा चुनाव आने पर शिबू सोरेन को पिंजड़ा से मुक्त करता है। बिना नाम लिए उन्‍होंने हेमंत को औरंगजेब करार दिया।

loksabha election banner

सीएम ने कहा कि झामुमो ने झारखंड को बेचने एवं कांग्रेस ने चारागाह बनाने का काम किया है। इस चुनाव में एक  बार फिर दोनों पार्टियों को जवाब देना होगा। हमने पांच साल जनता की सेवा की और आज रिपोर्ट कार्ड देकर मजदूरी मांगने आए हैं। मुख्यमंत्री रविवार को जमुआ विधानसभा क्षेत्र के रेम्बा मोड़ मैदान में एक विशाल जसनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 2022 तक झारखंड के हर घर में पाइप से जलापूर्ति की जाएगी। सभी गावों में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। डबल इंजन की सरकार ने गैस चूल्हा एवं दो-दो सिलेंडर का पैसा दिए हैं। कृषि सम्मान योजना को भी बड़ी उपलब्धि बताया। प्रज्ञा केंद्र निःशुल्क पांच लाख का आयुष्मान कार्ड बनाएगा। आधी आबादी को उसका हक दिलाने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। हर गांव में सखी मंडल बनाया जा रहा है। बैंकों से लोन दिलाकर इन महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जाएगा।

सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि 50 लाख तक की संपति महिला खरीदेगी तो उसे रजिस्ट्री में मात्र एक रुपए लगेंगे। कन्या दान के पहले विद्या दान जरूरी है। बेटियों को पढ़ाने की सुविधा सरकार दे रही है। बेटी और बेटा में फर्क नहीं करने का आह्वान किया। जनसभा को कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी, रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक केदार हाजरा, प्रणव वर्मा, जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, अशोक उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने की।

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री ने जमुआ चौक समेत कई जगहों पर जनता से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री को देखने व सुनने जगह-जगह लोग उमड़ पड़े हैं। प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया है। इधर जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जमुआ चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास के समक्ष भाजपा समर्थकों ने विधायक केदार हाजरा का विरोध किया। वे इस बार केदार हाजरा को टिकट नहीं देने की मांग कर रहे थे।

मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को एक बार फिर जोहार जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले। सीएम अब से कुछ देर बाद अपनी यात्रा शुरू करेंगे। जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में सीएम गिरिडीह, कोडरमा, तिलैया और बरही में रोड शो एवं जनसभा करेंगे। इस क्रम में सीएम 11 बजे गिरिडीह में, दोपहर 1:15 में कोडरमा में और 3:30 बजे हजारीबाग में स्‍थानीय लोगों से संवाद करेंगे।

सीएम ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- जोहार आज गिरिडीह, कोडरमा और हजारीबाग के भाई-बहनों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आप भी जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होकर झारखण्ड की विकास यात्रा के सहभागी बनें। चलो चलें मोदी जी के साथ चलो चलें विकास के साथ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.