Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: वोट हमारा अधिकार, जन-जन तक पहुंचाएं यह बात

Jharkhand Assembly Election 2019. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने मतदाता जागरूकता रथ को किया रवाना। पीडब्ल्यूडी आइकन ने मुख्य चुनाव आयुक्त को दी हरी झंडी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 08:29 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 08:29 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: वोट हमारा अधिकार, जन-जन तक पहुंचाएं यह बात
Jharkhand Assembly Election 2019: वोट हमारा अधिकार, जन-जन तक पहुंचाएं यह बात

रांची, राज्य ब्यूरो। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बुधवार को होटल बीएनआर चाणक्य परिसर से मतदाता जागरुकता रथ को रवाना किया। राज्य के सभी डीसी-एसएसपी-एसपी व अन्य अफसरों के साथ बैठक के पूर्व जिलों से आए स्वीप आइकन ने उन्हें हरी झंडी भेंट की। इसी हरी झंडी से उन्होंने मतदाता जागरुकता रथ को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वोट हमारा अधिकार है। इसे जन-जन के मन तक पहुंचाएं और वोट के प्रति जागरूक करें।

loksabha election banner

मौके पर बोकारो के पीडब्ल्यूडी आइकन रमेश कुमार यादव, पूर्वी सिंहभूम के अरुण कुमार सिंह, साहिबगंज से अनवर शेख ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा व चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा को हरी झंडी दी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त अरोड़ा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी आइकन साथियों से मिली इस हरी झंडी का एक विशेष अर्थ है। हम वोट हर हाल में करें। हमारी इस प्रतिबद्धता को यह और मजबूत करता है।

सैंड आर्ट देख मुग्ध हुए अधिकारी

बोकारो के चंदनकियारी के रहने वाले अजय शंकर महतो ने होटल बीएनआर चाणक्य परिसर में ही करीब तीन ट्रैक्टर बालू से सैंड आर्ट बनाया था। इसमें नया विधानसभा भवन व झारखंड की तस्वीर के साथ मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करता दृश्य था। इस आर्ट को देखकर अधिकारी मुग्ध हो गए। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि हमारे जीवन में लोक कला का अपना महत्व है।

सैंड आर्ट हमेशा ही लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा है। उन्होंने एक ही बात कही कि वोट अवश्य करें। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे के निर्देशन में चंदन कियारी बोकारो के अजय शंकर महतो व उनकी टीम ने इस आर्ट का निर्माण किया था, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही।

मतदाता को जागरूक करती सात जिलों की प्रदर्शनी को भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सराहा

होटल बीएनआर चाणक्य परिसर में मतदाता को जागरूक करती सात जिलों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इनमें जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम), हजारीबाग, गुमला, बोकारो, देवघर, सिमडेगा व साहिबगंज में स्वीप के माध्यम से मतदाता जागरूकता पर किए जा रहे कार्य को एक प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया था। मुख्य निर्वाचन आयुक्त तथा भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

सभी जिलों के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने-अपने जिले की प्रदर्शनी के बारे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को जानकारी दी। इलेक्शन इंटर्न मैनुअल पर हजारीबाग की ओर से तैयार किए गए एप का भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने लोकार्पण किया। गुमला जिला ने प्लास्टिक छोड़ो वोट करो नाम से अभियान की जानकारी दी।

वहीं, बोकारो जिला ने एक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जाने को प्रदर्शित किया। देवघर ने मतपर्व हमारा गर्व नाम से चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। सिमडेगा ने करथे एलान - जरूर करब मतदान और साहिबगंज ने थ्री डी इलेक्शन म्यूजियम की प्रस्तुति दी जिसमें स्वतंत्रता के बाद से भारत में निर्वाचन और निर्वाचन आयोग द्वारा की गई प्रत्येक पहल को दर्शाया गया था।

दिव्यांग मतदाता जागरुकता कार्यक्रम की भी ली जानकारी

स्वीप के माध्यम से दिव्यांग मतदाता को भी जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने इस संबंध में भी विभिन्न जिलों से आए स्वीप के सदस्यों से जानकारी ली। बताया गया कि 2018 में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या राज्य में 52 हजार थी। स्वीप की जागरुकता अभियान के बाद इस वर्ष लोकसभा चुनाव के वक्त यह संख्या करीब एक लाख 20 हजार के आसपास हो गई। वर्तमान में इस संख्या में बढ़ोतरी हुई है और यह संख्या दो लाख 87 हजार के करीब दिव्यांग मतदाताओं की संख्या पहुंच गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.