Jharkhand Election 2019: रांची में चुनाव आयोग की पूरी टीम, मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा-दोनों निर्वाचन आयुक्त आएंगे
Jharkhand Assembly Election 2019 मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा रांची में दो दिनों तक मैराथन बैठक करेंगे। आज कोल्हान में होने वाले चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 भारत निर्वाचन आयोग की पूरी टीम बुधवार को रांची आएगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा, निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा तथा सुशील चंद्रा के साथ आयोग के कई पदाधिकारी 20-21 नवंबर को रांची में राज्य स्तरीय बैठक करेंगे। चुनाव आयोग की एक टीम मंगलवार को भी झारखंड आएगी।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त अपने दो दिवसीय दौरे पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा, सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी के साथ भी अलग से बैठक करेंगे। इसके अलावा आयकर, वाणिज्यकर, रेलवे, एयरपोर्ट, उत्पाद विभाग आदि के नोडल पदाधिकारियों के साथ भी आयोग की बैठक होगी।
इधर, निर्वाचन आयोग की एक टीम मंगलवार को झारखंड पहुंचेगी। यह टीम रांची होते हुए सीधे जमशेदपुर जाएगी जहां कोल्हान प्रमंडल की चुनाव तैयारियों की समीक्षा होगी। इस टीम में उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन, अरविंद आनंद तथा राकेश कुमार आदि शामिल हैं। बता दें कि आयोग की टीम पूर्व में भी रांची और बोकारो आ चुकी है। इस क्रम में दक्षिणी छोटानागपुर, उत्तरी छोटानागपुर तथा पलामू प्रमंडल में चुनाव तैयारियों की समीक्षा हो चुकी है। विधानसभा चुनाव में मुख्य निर्वाचन आयुक्त व अन्य निर्वाचन आयुक्त पहली बार रांची आ रहे हैं।
उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन तथा आयोग के महासचिव अरविंद कुमार सिन्हा आज आएंगे
भारत निर्वाचन आयोग की एक टीम मंगलवार को रांची आएगी। उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन तथा आयोग के महासचिव अरविंद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आने वाली यह टीम रांची से सीधे जमशेदपुर जाएगी, जहां कोल्हान प्रमंडल में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इधर, मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में चुनाव आयोग की पूरी टीम 20-21 नवंबर को रांची में पूरे राज्य में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगी।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ अन्य निर्वाचन आयुक्त 20 नवंबर को रांची आएंगे। इस दो दिवसीय दौरे पर आयोग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेगा। इसके अलावा, सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी के साथ भी अलग से बैठक करेंगे। इसके अलावा आयकर, वाणिज्यकर, रेलवे, एयरपोर्ट, उत्पाद विभाग आदि के नोडल पदाधिकारियों के साथ भी आयोग की बैठक होगी।
बता दें कि आयोग की टीम पूर्व में भी रांची और बोकारो आ चुकी है। इस क्रम में दक्षिणी छोटानागपुर, उत्तरी छोटानागपुर तथा पलामू प्रमंडल में चुनाव तैयारियों की समीक्षा हो चुकी है।