Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: बघेल ने मोर्चा संभालते ही रघुवर पर किया हमला, कहा-छत्तीसगढ़ का नाम बदनाम ना करो

कांग्रेसियों को चोर-चोट्टा कहे जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रघुवर दास की तीखी आलोचना की। कहा-यह छत्तीसगढ़ का संस्कार नहीं है।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 01:31 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 01:31 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: बघेल ने मोर्चा संभालते ही रघुवर पर किया हमला, कहा-छत्तीसगढ़ का नाम बदनाम ना करो
Jharkhand Assembly Election 2019: बघेल ने मोर्चा संभालते ही रघुवर पर किया हमला, कहा-छत्तीसगढ़ का नाम बदनाम ना करो

बोकारो, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव के मोर्चें पर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सामने किया है। सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने मोर्चा संभालते ही झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा है-छत्तीसगढ़ का नाम तो न खराब करें।

loksabha election banner

जोहार जनआशीर्वाद यात्रा के दाैरान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को बोकारो में भाजपा की जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेसियों को चोर-चोट्टा की उपमा दी थी। बघेल ने मंगलवार को बोकारो हवाईअड्डा पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास के बयान को लेकर पलटवार किया। कहा-छत्तीसगढ़ के लोग अच्छे और सहनशील होते हैं। इस प्रकार का संस्कार मुख्यमंत्री ने भाजपा व संघ में सीखा है। कम से कम छत्तीसगढ़ का नाम तो न खराब करें। कांग्रेस नेताओं के लिए उनकी टिप्पणी की निंदा करता हूं। जहां तक कांग्रेस पर सीएम भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं उन्हीं की पार्टी के छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने यह बात स्वयं स्वीकार किया था कि उनके राज्य में कमीशनखोरी होती है। भाजपा कमीशनखोरों की पार्टी है। यही वजह है कि पूरे देश में मंदी की स्थिति है। अकले उनके प्रदेश में मंदी का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। उत्तरप्रदेश की सरकार को तो अपने होमगार्ड के जवानों की छंटनी तक करनी पड़ी।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा जिस प्रकार छत्तीसगढ़ बदला, अब झारखंड भी बदलने वाला है। रही बात महाराष्ट्र व हरियाणा के एक्जिट पोल के परिणाम की तो मीडिया छत्तीसगढ़ में भी उनकी सरकार नहीं बना रही थी। दोनों प्रदेश में भाजपा की सरकार जाने वाली है। झारखंड में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। 2019 में झारखंड से भी भाजपा का सफाया तय है। वे जामाताड़ा में कांग्रेस की रैली में जाने के लिए हवाई जहाज से बोकारो पहुंचे थे।  यहां  से  हेलिकॉप्टर के माध्यम से  जामाताड़ा के लिए रवाना हुए। बोकारो हवाई अड्डे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर व जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी उपस्थित थे।

सीएम ने खो दिया है आपा :  मुख्यमंत्री रघुवर दास  द्वारा कांग्रेसियों को चोट्टा कहे जाने पर प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि कल पूरे बोकारो की जनता कांग्रेस के कार्यक्रम में  थी। मुख्यमंत्री को सुनने वाला कोई नहीं मिल रहा था। इस वजह से सीएम रघुवर दास अपना आपा खो चुके हैं। मुख्यमंत्री की जोहार यात्रा विदाई यात्रा में तब्दील होने वाली है। प्रदेश की जनता इस सरकार के भ्रष्टचार से तंग है। मतदान कर भाजपा को भगाने का काम जनता करने वाली है । इस संकेत सोमवार को बोकारो में हुई जनाक्रोश रैली में जनता की भीड़ ने दे दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.