Move to Jagran APP

Chandankyari Assembly Election Result 2019 : राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने बरकार रखी अपनी सीट, चंदनकियारी से दूसरी बार विधायक बने

Chandankyari Assembly Election Result 2019 LIVE चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में राज्य के राजस्व मंत्री भाजपा प्रत्याशी अमर बाउरी और आजसू के उमाकांत रजक के बीच रोचक मुकाबला था।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 09:13 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 05:47 PM (IST)
Chandankyari Assembly Election Result 2019 :  राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने बरकार रखी अपनी सीट, चंदनकियारी से दूसरी बार विधायक बने
Chandankyari Assembly Election Result 2019 : राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने बरकार रखी अपनी सीट, चंदनकियारी से दूसरी बार विधायक बने

चंदनकियारी, जेएनएन। कांटे की लड़ाई में झारखंड के राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने अपनी सीट बरकार रखी है। भाजपा प्रत्याशी अमर बाउरी ने बोकारो जिले के चंदनकियारी सीट से जीत दर्ज की है। वे दूसरी बार विधायक बने हैं।

loksabha election banner

झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के चाैथे चरण में चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में 16 दिसंबर को मतदान हुआ था। सोमवार को बोकारो जिले के चास स्थित कृषि बाजार समिति प्रागंण में मतों की गिनती शुरू हुई। मतगणना के दाैरान भाजपा प्रत्याशी अमर बाउरी और आजसू प्रत्याशी उमाकांत रजक आगे-पीछे होते रहे। लेकिन, अंत में जीत भाजपा के अमर बाउरी को मिली। 2014 के विधानसभा चुनाव में अमर बाउरी ने झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। बाद में वे झाविमो छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। रघुवर सरकार में राजस्व मंत्री बनाए गए। 

चंदनकियारी विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद अमर बाउरी दूसरी बार विधायक बने हैं। 

1 AMAR KUMAR BAURI Bharatiya Janata Party 67704 35 67739 38.03
2 UMA KANT RAJAK AJSU Party 58484 44 58528 32.86
3 BIJAY KUMAR RAJWAR Jharkhand Mukti Morcha 36357 43 36400 20.44
4 RAJ KUMAR RAM All India Trinamool Congress 781 2 783 0.44
5 ROHIT KUMAR DAS Jharkhand Vikas Morcha (Prajatantrik) 1519 5 1524 0.86
6 SAMIR KUMAR DAS Bahujan Samaj Party 216 0 216 0.12
7 ANIL BAURI SOCIALIST UNITY CENTRE OF INDIA (COMMUNIST) 373 0 373 0.21
8 KIRITI BHUSHAN DAS Amra Bangalee 330 1 331 0.19
9 JAGESHWER PRASAD HAZRA All India Forward Bloc 201 0 201 0.11
10 PRAKASH DAS Peoples Party of India (Democratic) 489 2 491 0.28
11 RAMPAD RAVIDAS Jharkhand Party 392 0 392 0.22
12 LAL MOHAN RAJWAR Marxist Co-Ordination 1390 1 1391 0.78
13 HARENDRA KUMAR Ambedkarite Party of India 1130 1 1131 0.63
14 GANESH KUMAR DAS Independent 2033 0 2033 1.14
15 BHOLANATH BAURI Independent 2694 0 2694 1.51
16 NOTA None of the Above 3895 1 3896 2.19
  Total   177988 135 178123  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.