Jharkhand Assembly Election 2019: रांची में हेमंत सोरेन से मिले ताला, झामुमो Join करने की चर्चा
Jharkhand Assembly Election 2019 ताला बोरियो या अगल बगल के किसी विधानसभा क्षेत्र से टिकट की गारंटी चाह रहे हैं। इसके लिए वे बुधवार शाम ही रांची पहुंचे।
रांची/ साहिबगंज, जेएनएन। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने रांची में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात की। ताला मरांडी दोपहर बाद हेमंत के आवास पहुंचे और हेमंत से मिले। ताला के झामुमो में शामिल होने की चर्चा है। हालांकि अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। इस झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेता को टिकट नहीं दिया है। इसके बाद से ही ताला के झामुमो में जाने की चर्चा तेज है।
बता दें कि ताला मरांडी बुधवार की शाम अपने कुछ समर्थकों के साथ पांच छह वाहनों से रांची रवाना हुए। पंकज मिश्रा भी उनके साथ थे। कहा जा रहा था कि वहां जाकर वे हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में शामिल हो जाएंगे लेकिन रांची में जाकर सभी अलग-अलग हो गये। सुबह मिलने की बात थी। सूत्रों की मानें तो सुबह से झामुमो नेताओं का संपर्क ताला से नहीं हो रहा है। जानकारों की मानें तो ताला बोरियो या अगल बगल के किसी विधानसभा क्षेत्र से टिकट की गारंटी चाह रहे हैं। इसके लिए वे अन्य दलों के संपर्क में हैं। वे नफा-नुकसान का आकलन कर ही कोई निर्णय लेंगे।