Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: आई फैसले की घड़ी, आज आ सकती है भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची

Jharkhand Assembly Election 2019 गुरुवार को भाजपा नेताओं ने ओम माथुर के आवास पर दिनभर मंथन किया। शुक्रवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 09:12 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 08:46 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: आई फैसले की घड़ी, आज आ सकती है भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची
Jharkhand Assembly Election 2019: आई फैसले की घड़ी, आज आ सकती है भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची

नई दिल्ली/रांची, ब्‍यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019  हरियाणा और महाराष्ट्र में अपने लक्ष्य से चूकी भाजपा आगामी झारखंड चुनाव के लिए मुस्तैदी से उम्मीदवारों के चयन में जुट गई है। संभावना है कि शुक्रवार को भाजपा विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दे। गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास और प्रदेश के चुनाव प्रभारी ओपी माथुर समेत प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने इस पर आखिरी मंथन कर केंद्रीय चुनाव समिति के लिए तैयार कर लिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी इससे अवगत करा दिया गया है।

loksabha election banner

टिकट पर मंथन को लेकर प्रदेश भाजपा की कोर टीम की बैठक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मथुर के आवास पर पूरा दिन चली। बैठक में भाजपा के सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, मुख्यमंत्री रघुवर दास और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित थे। इधर, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्््डा ने झारखंड के भाजपा सांसदों के साथ बैठक कर उनका विधानसभावार फीडबैक लिया। रात राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर आयोजित डिनर के दौरान दोनों टोलियों ने बैठकों से उपजे निष्कर्ष से भाजपा अध्यक्ष को अवगत करा दिया। शुक्रवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में फाइनल कापी के साथ प्रदेश की कोर टीम केंद्रीय नेताओं के साथ बैठेगी।

आजसू के दबाव में नहीं आएगी भाजपा

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के स्तर से यह लगभग तय हो गया है कि मोलभाव कर रहे आजसू के दबाव में भाजपा नहीं आएगी। राजग सहयोगी आजसू की ओर से इसबार डेढ़ दर्जन से ज्यादा सीटों की मांग की जा रही है। लेकिन महाराष्ट्र की स्थिति देख भाजपा इसके लिए तैयार नहीं है। बताते हैैं कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से केंद्रीय नेतृत्व को भी यह बात बता दी गई है। बहरहाल, यह कोशिश रहेगी कि आजसू, भाजपा के साथ ही रहे। आजसू साथ रहेगा या नहीं इससे भी पर्दा शुक्रवार को उठा जाएगा। गौरतलब है कि पिछली बार आजसू को आठ सीटें दी गई थी।

दिन भर माथुर के आवास पर मंथन, रात शाह के साथ डिनर पर हुई चर्चा

प्रदेश भाजपा चुनाव समिति के स्तर से प्रत्याशियों को लेकर रांची में किए गए होमवर्क की कॉपियों पर गुरुवार को दिल्ली में पूरे दिन मंथन किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर के आवास से शुरू हुआ बैठकों का सिलसिला रात राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ हुए डिनर पर थमा। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधानसभा के चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

प्रदेश के तमाम शीर्ष नेताओं की नई दिल्ली में ओम प्रकाश माथुर के आवास पर दिन भर बैठक चली। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल थे। प्रदेश की कोर टीम ने एक-एक सीट पर तमाम परिस्थितियों का आकलन करते हुए प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया। शाम पांच बजे तक चली बैठक में कुछ सीटें जिन पर उम्मीदवारों की संख्या अधिक है और जिसमें आजसू के साथ जिच की स्थिति है उन्हें छोड़कर सूची का प्रारूप लगभग तय कर लिया गया है।

इधर, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य के भाजपा सांसदों के साथ अलग से बैठक की। विधानसभावार उनका फीडबैक भी लिया। स्पष्ट है कि भाजपा अपने सांसदों को सीट बंटवारे के दौरान नजरअंदाज नहीं करने जा रही है। प्रदेश की कोर टीम के स्तर से तैयार सूची में सांसदों के कोटे को समाहित कर फाइनल लिस्ट कल सुबह तैयार की जाएगी। जिसे केंद्रीय चुनाव समिति के साथ होने वाली बैठक में रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि आजसू के तेवर को देखते हुए भाजपा ने सभी 81 सीटों पर मंथन किया है। बात बनी तो ठीक नहीं तो सभी सीटों भाजपा चुनाव लड़ेगी। एक सीट अपने सहयोगी लोजपा के लिए पार्टी छोड़ सकती है। पिछली बार भी शिकारीपाड़ा लोजपा के कोटे में गया था।

एयरपोर्ट पर सीएम को फूल देते नजर आए दावेदार

टिकट के दावेदारों ने रांची एयरपोर्ट तक दिल्ली रवाना होने वाले प्रदेश के शीर्ष नेताओं का पीछा नहीं छोड़ा। कल जहां प्रदेश चुनाव समिति की होने वाली बैठक के पूर्व अंतिम तक बायोडाटा दिए जा रहे थे वहीं, गुरुवार को एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री रघुवर दास को फूल सौंप अपनी दावेदारी की याद दिलाई गई। विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर को भी गेट तक छोडऩे दावेदारों की टोली आई। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और संगठन महामंत्री के आसपास भी दावेदार और उनके समर्थक मंडराते नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.