Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : निरसा में मन्नू ने भाजपा को दिया झटका, झामुमो को समर्थन का एलान

धनबाद जिला परिषद के पूर्व सदस्य और निरसा मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मन्नू तिवारी झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र के खास लोगों में शामिल हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 11:59 AM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 12:34 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : निरसा में मन्नू ने भाजपा को दिया झटका,  झामुमो को समर्थन का एलान
Jharkhand Assembly Election 2019 : निरसा में मन्नू ने भाजपा को दिया झटका, झामुमो को समर्थन का एलान

मैथन, जेएनएन। निरसा विधानसभा क्षेत्र में झामुमो प्रत्याशी अशोक मंडल को भाजपा नेता मन्नू तिवारी का साथ मिला है। तिवारी ने झामुमो को समर्थन देने की घोषणा की है। तिवारी जल्द ही झामुमो में शामिल होंगे।

loksabha election banner

धनबाद जिला परिषद के पूर्व सदस्य और निरसा मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मन्नू तिवारी झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र के खास लोगों में शामिल हैं। भाजपा ने मिश्र के स्थान पर पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता को निरसा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी बनाया है। इससे मिश्र के समर्थक खासे नाराज हैं। तिवारी ने नाराजगी का इजहार करते हुए झामुमो प्रत्याशी अशोक मंडल को समर्थन देने की घोषणा की है। गुरुवार को झामुमो प्रत्याशी अशोक मंडल ने नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व उन्होंने तिवारी के घर जाकर उनकी मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। मन्नू तिवारी ने कहा कि वह बहुत जल्द पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झामुमो की सदस्यता ग्रहण करेंगे। फिलहाल उनका झामुमो का समर्थन जारी रहेगा।

तिवारी की नाराजगी निरसा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लिए झटका है तो महागठबंधन के उम्मीदवार अशोक मंडल के लिए राहत की बात। मंडल धनबाद जिला भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह निरसा से आते हैं। भाजपा के सभी नेताओं से परिचित हैं। नाराज भाजपा नेताओं को साधने में जुट गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.