Move to Jagran APP

Jharkhand Elections 2019: भाजपा अध्‍यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने भरी हुंकार, चुनावी जंग में मैदान के बाहर होगा सारा विपक्ष

भाजपा में 5 विधायकों के शामिल होने से उत्साहित लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि भाजपा ने 65 प्लस का लक्ष्य निर्धारित किया है। लेकिन हमें विश्वास है कि हमारा जीत का आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा होगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 07:47 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 07:48 PM (IST)
Jharkhand Elections 2019: भाजपा अध्‍यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने भरी हुंकार, चुनावी जंग में मैदान के बाहर होगा सारा विपक्ष
Jharkhand Elections 2019: भाजपा अध्‍यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने भरी हुंकार, चुनावी जंग में मैदान के बाहर होगा सारा विपक्ष

रांची, राज्य ब्यूरो। चुनाव से पूर्व भाजपा के मिलन समारोह में इतने बड़े पैमाने पर विधायकों और अधिकारियों के शामिल होने से भाजपा खासा उत्साहित है। ये उत्साह प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के संबोधन भी झलका। लक्ष्मण गिलुवा ने स्पष्ट कहा कि भाजपा ने 65 प्लस का लक्ष्य निर्धारित किया है। लेकिन हमें विश्वास है कि यह आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा होगा। विपक्ष कहीं नहीं दिखाई देगा। विपक्ष मैदान के बाहर होगा। रघुवर दास के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री रघुवर दास विकास को गति दे रहे हैं, उससे प्रभावित होकर सभी भाजपा से जुड़ रहे हैं। आज केंद्र व राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। देश को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के कुशल नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। 

loksabha election banner

मोदी संवार रहे देश को : नंदकिशोर यादव

भाजपा के चुनाव सह प्रभारी नंद किशोर यादव ने कहा कि झारखंड को भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे संवार रहे हैं। प्रधानमंत्री का स्पष्ट विजन है कि देश का विकास करना है तो पूर्वी राज्यों का विकास करना होगा। झारखंड भी इसी का हिस्सा है। कहा, नरेंद्र मोदी और रघुवर दास सरकार की विकास की नई धारा में शामिल होने वाले सभी लोगों का पार्टी में स्वागत है। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि देश में 60 सालों में जो विकास का काम नहीं हुआ है, वो हमने 60 महीने में कर दिखाया है। 

पूर्व अधिकारियों का कोट

महिलाओं का बढ़ा है सम्मान - सुचित्रा सिन्हा

रिटायर्ड आइएएस अधिकारी सुचित्रा सिन्हा ने भाजपा में शामिल होने को खुशी का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि देश का विश्व के मानचित्र पर मान बढ़ा है। समाज में महिला शक्ति का सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार पूरा देश प्रगति के पथ पर चल रहा है वैसे ही मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड को विकसित प्रदेशों के समकक्ष लाकर खड़ा कर दिया है। संगठन से जुड़कर समाज सेवा करने की चाहत है। जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसका पूरी गंभीरता से निर्वहन करूंगी। 

पिछले पांच सालों में मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखी गई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तरोत्तर प्रगति हो रही है। मैं अपनी आस्था, निष्ठा भाजपा के प्रति व्यक्त करता हूं। अरुण उरांव। 

झारखंड के मुख्यंत्री रघुवर दास की सरकार सुशासन स्थापित करने के प्रति प्रतिबद्ध है। जनता एक बार फिर एक मजबूत सरकार देने के लिए घर-घर रघुवर, हर घर मोदी के नारे को बुलंद करेगी। संगठन व पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे निभाउंगा।  डीके पांडेय, पूर्व डीजीपी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.