Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: महागठबंधन का रुख स्पष्ट होने के बाद ही अपने पत्ते खोलेगी भाजपा

Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर नई दिल्‍ली में भाजपा चुनाव समिति की आज होने वाली बैठक अब कल होगी। शनिवार को उम्‍मीदवारों की सूची जारी होगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 01:47 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 01:49 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: महागठबंधन का रुख स्पष्ट होने के बाद ही अपने पत्ते खोलेगी भाजपा
Jharkhand Assembly Election 2019: महागठबंधन का रुख स्पष्ट होने के बाद ही अपने पत्ते खोलेगी भाजपा

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर यूपीए गठबंधन का रुख स्पष्ट होने के बाद ही भाजपा अपने पत्ते खोलेगी। यही वजह रही कि शुक्रवार को संभावित भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक को शनिवार तक के लिए टाल दिया गया है। महागठबंधन की ओर से कुछ ही घंटों पर सीटों के तालमेल की घोषणा की जाएगी।

loksabha election banner

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति शनिवार शाम साढ़े छह बजे होने की बात कही जा रही है। इसके तत्काल बाद पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। देर शाम प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी की जा सकती है। हालांकि, भाजपा की ओर से रांची व दिल्ली में किए गए होमवर्क का कार्य लगभग पूरा हो गया है। फाइनल सूची पर अमित शाह की सहमति की औपचारिकता पूरी कर ली गई है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस सूची पर अंतिम मुहर लगेगी। 

आजसू का पेंच अब तक नहीं सुलझा

भाजपा और आजसू गठबंधन को लेकर पेंच अब तक नहीं सुलझा है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के स्तर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि वह सीटों के बंटवारे को लेकर आजसू के साथ मोलभाव नहीं किया जाएगा। पिछली बार आठ सीटें दी गई थी, इस बार दो-तीन सीटें बढ़ाई जा सकती है। बता दें कि राजग सहयोगी आजसू की ओर से इसबार डेढ़ दर्जन से ज्यादा सीटों की मांग की गई थी, अब आजसू गिरकर 15 पर आया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.