Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: चाैथा चरण भाजपा के लिए महत्वपूर्ण, मोर्चे पर सुनील देवधर को लगाया गया

देवधर तब चर्चा में आए जब उन्होंने तीन दशक से त्रिपुरा की सत्ता पर काबिज माकपा का शासन उखाड़ फेंका था। बीच चुनाव में पार्टी के इस निर्णय के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 07:35 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 07:35 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: चाैथा चरण भाजपा के लिए महत्वपूर्ण, मोर्चे पर सुनील देवधर को लगाया गया
Jharkhand Assembly Election 2019: चाैथा चरण भाजपा के लिए महत्वपूर्ण, मोर्चे पर सुनील देवधर को लगाया गया

धनबाद, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 का चाैथा चरण सत्ताधारी भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस चरण में 15 विधानसभा सीटों पर 16 दिसंबर को मतदान है। ये सीटें उत्तरी छोटानागपुर के साथ ही संताल की हैं। भारतीय जनता पार्टी ने चौथे चरण के चुनाव का दारोमदार सुनील देवधर के कंधों पर डाला है। देवधर धनबाद पहुंच चुके हैं और यहां कैंप कर रहे हैं। तीन दिन धनबाद में रहने के बाद वे बोकारो-हजारीबाग इलाकों के दौरे पर निकले हैं।

loksabha election banner

देवधर तब चर्चा में आए जब उन्होंने तीन दशक से त्रिपुरा की सत्ता पर काबिज माकपा का शासन उखाड़ फेंका था। बीच चुनाव में पार्टी के इस निर्णय के कई मायने निकाले जा रहे हैं। भाजपा पहले ही प्रमंडल स्तर पर विनय लाल को प्रभारी बना चुकी है। प्रदेश स्तर पर राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर प्रभारी हैं जबकि बिहार के कैबिनेट मंत्री नंदकिशोर यादव को सह प्रभारी बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि उत्तरी छोटानागपुर से पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर जीत सुनिश्चित करना चाहती है। इस रणनीति को अमलीजामा पहनाने के लिए ही देवधर को बीच चुनाव में अलग से यहां की कमान सौंपी जा रही है। देवधर फिलहाल पूरे इलाके का भ्रमण कर जमीनी हकीकत से रूबरू हो रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.