Jharkhand Assembly Election 2019 : पोटका से भाजपा प्रत्याशी मेनका सरदार ने किया नामांकन, सीएम रघुवर दास रहे मौजूद
Jharkhand Assembly Election 2019. मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में पोटका से भाजपा प्रत्याशी मेनका सरदार ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
जमशेदपुर, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 पूर्वी सिंहभूम के पोटका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मेनका सरदार ने शुक्रवार को नामांकन किया। नामांकन के वक्त मुख्यमंत्री रघुवर दास मौजूद रहे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता के प्रति मेनका सरदार का समर्पण मिसाल है। जनता इसबार भी उन्हें अपना आशीर्वाद देगी। नामाकन से पीले मेनका सरदार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हाता चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर नामांकन के लिए जमशेपुर पहुंची। यहां निकले नामांकन जुलूस में मुख्यमंत्री के अलावा सांसद विद्युतवरण महतो, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार आदि शामिल हुए।
चुनी जा चुकी है उत्कृष्ट विधायक
मेनका सरदार वर्ष 1998 में पहली बार चुनाव लड़ी और अविभाजित बिहार में छोटानागपुर से भाजपा की पहली महिला विधायक चुनी गई थीं। इसके बाद तीन बार पोटका विधानसभा का नेतृत्व किया। उस चुनाव में उन्होंने प्रतिद्वंद्वी कृष्णा मार्डी व सूर्य सिंह बेसरा को हराया था। इसके बाद 2010 के चुनाव में उन्हें झामुमो के अमूल्यो सरदार से हार का सामना भी करना पड़ा। मेनका सरदार को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिल चुका है।
पोटका से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मेनका सरदार को शुभकामनाएं। आज उनके नामांकन में शामिल हुआ। क्षेत्र की जनता के प्रति मेनका जी का समर्पण और सेवाभाव पूरे राज्य के लिए मिसाल है।
अबकी बार भी मेनका जी को जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। #AbkiBaar65Paar pic.twitter.com/tWEgkGRRrT — Raghubar Das (@dasraghubar) November 15, 2019