Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: चुनाव में अकेले उतर सकती है भाजपा, टूट के कगार पर आजसू से गठबंधन

Jharkhand Assembly Election 2019. गठबंधन कायम रखने की कोशिश पार्टी के शीर्ष नेताओं के स्तर से अभी जारी हैं। भाजपा आजसू की मांगों पर विचार कर सकती है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 10:08 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 04:19 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: चुनाव में अकेले उतर सकती है भाजपा, टूट के कगार पर आजसू से गठबंधन
Jharkhand Assembly Election 2019: चुनाव में अकेले उतर सकती है भाजपा, टूट के कगार पर आजसू से गठबंधन

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - आजसू के कड़े रुख के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा विधानसभा चुनाव में अब अकेले उतर सकती है। हालांकि, गठबंधन कायम रखने की कोशिश पार्टी के शीर्ष नेताओं के स्तर से अभी जारी हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि आजसू प्रमुख सुदेश महतो से बात कर उनसे उन सीटों पर प्रत्याशी वापस लेने को कहा जाएगा, जिन पर भाजपा ने रविवार को अपने प्रत्याशी उतारे थे।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की चक्रधरपुर सीट भी इसमें शामिल है। यदि आजसू ऐसा करती है तो भाजपा उनकी मांगों पर विचार कर सकती है। इधर, आजसू की प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर से इस संदर्भ में चर्चा की। प्रदेश के नेताओं से भी फोन पर फीडबैक लिया गया।

आजसू ने जारी की पहली सूची

भाजपा से कई सीटों पर जिच के बीच आजसू ने सोमवार को अपने 12 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, मंत्री रामचंद्र सहिस समेत अन्य को जगह दी गई है। आजसू ने चंदनकियारी और लोहरदगा के साथ-साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की सीट चक्रधरपुर से भी प्रत्याशी उतार चौंकाया है। रामगढ़ से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही भाजपा-आजसू गठबंधन में टूट के आसार बढ़ गए हैं।

हालांकि सीटों की घोषणा करने के बाद भी आजसू के स्तर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि भाजपा से उसका गठबंधन बना हुआ है या नहीं। आजसू के इस निर्णय से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। आजसू प्रवक्ता देवशरण भगत ने गठबंधन के सवाल पर कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। इतना कहा कि भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की है, हम भी अपनी पहली सूची जारी कर रहे हैं।

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो मंगलवार को मीडिया से इस संदर्भ में दोबारा बात करेंगे। भाजपा और आजसू के बीच सीटों की संख्या के साथ-साथ लोहरदगा और चंदनकियारी सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ था। दोनों ही दल इन सीटों पर अपना दावा कर रहे थे, जिस पर सहमति बनाने के लिए दोनों पार्टियों के बीच रांची से दिल्ली तक कई दौर की वार्ता हो चुकी थी लेकिन कोई फलाफल नहीं निकला था।

रविवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर सुदेश महतो की शाह के साथ-साथ भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और विधानसभा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर के साथ देर रात तक सीटों की सहमति को लेकर बातचीत हुई थी। सुदेश ने बैठक से बाहर आने के बाद कहा था कि उन्होंने अपनी पार्टी के स्टैंड से भाजपा के वरीय नेताओं को अवगत करा दिया है अब निर्णय उन्हें लेना है।

सोमवार देर शाम तक निर्णय न होने की स्थिति में आजसू ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इससे पूर्व दोपहर में लोहरदगा से आजसू प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने अपना नामांकन दाखिल कर भाजपा को बिना कुछ कहे अपना मैसेज दे दिया था।

इन सीटों पर उतारे उम्मीदवार

विधानसभा क्षेत्र    प्रत्याशी

सिल्ली         सुदेश कुमार महतो

रामगढ़          सुनीता चौधरी

लोहरदगा       नीरू शांति भगत

हुसैनाबाद       कुशवाहा शिवपूजन मेहता

गोमिया       लंबोदर महतो

बड़कागांव       रोशन लाल चौधरी

चंदनक्यारी        उमाकांत रजक

जुगसलाई      रामचंद्र सहिस

सिमरिया         मनोज चंद्रा

चक्रधरपुर      रामलाल मुंडा

सिंदरी          सदानंद महतो उर्फ मंटू महतो

मांडू           निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.