Move to Jagran APP

Kolhan Jharkhand Election Result 2019 : झारखंड बनने के बाद पहली बार कोल्हान से भाजपा साफ

Kolhan Jharkhand Election Result 2019. झारखंड बनने के बाद ऐसा पहली बार है कि भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकी। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष तक हार गए।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 12:18 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 12:18 PM (IST)
Kolhan Jharkhand Election Result 2019 :  झारखंड बनने के बाद पहली बार कोल्हान से भाजपा साफ
Kolhan Jharkhand Election Result 2019 : झारखंड बनने के बाद पहली बार कोल्हान से भाजपा साफ

जमशेदपुर, वेंकटेश्वर राव। Kolhan Jharkhand Election Result 2019 झारखंड बनने के बाद विधानसभा चुनाव में पहली बार भाजपा कोल्हान में शून्य पर आउट हो गई। जमशेदपुर पूर्वी से मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी सीट नहीं बचा पाये। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर तथा चाईबासा से आइएएस अधिकारी रहे जेबी तुबिद को फिर से मिली। चाईबासा से गिलुवा लोकसभा चुनाव में भी हार गये थे। 

loksabha election banner

वर्ष 2005 से लेकर 2014 तक विधानसभा चुनाव के नतीजे पर गौर करें तो भाजपा को वर्ष 2005 में 05, वर्ष 2009 में 04 तथा वर्ष 2014 में 05 सीट मिली थी। वहीं इस बार खाता तक नहीं खुला। कोल्हान में मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर से पूरी ताकत लगा दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा जमशेदपुर में आयोजित हुई तो मुख्यमंत्री ने पश्चिम सिंहभूम में जनसभा को संबोधित किया।

चाईबासा से ही चुनावी शंखनाद

कोल्हान के चाईबासा से ही चुनावी शंखनाद किया गया। पूरा विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में लड़ा गया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, स्मृति ईरानी, अर्जुन मुंडा, राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई स्टार प्रचारक भाजपा का प्रचार करने आये। पार्टी की ओर से पूरी ताकत झोंक दी गई। लेकिन इस प्रमंडल के मतदाताओं को यह रास नहीं आया। 

भाजपा की ओर से जीतने वाले प्रत्याशी

  • वर्ष 2005 : चाईबासा से पुत्कर हेंब्रम, खरसावां से अर्जुन मुंडा, बहरागोड़ा से दिनेश षाड़ंगी, जमशेदपुर पश्चिम से सरयू राय, जमशेदपुर पूर्वी से रघुवर दास।
  • वर्ष 2009 : मझगांव से बड़कुंअर गागराई, खरसावां से मंगल सिंह सोय, जमशेदपुर पूर्वी से रघुवर दास, पोटका से मेनका सरदार
  • वर्ष 2014 : जमशेदपुर पूर्वी से रघुवर दास, जमशेदपुर पश्चिम से सरयू राय, घाटशिला से लक्ष्मण टुडू, पोटका से मेनका सरदार, ईचागढ़ से साधु चरण महतो। 

भाजपा को मिली सीट

  • वर्ष 2005 - 05
  • वर्ष 2009 - 04
  • वर्ष 2014 - 05
  • वर्ष 2019 - 00

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.