Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : झरिया विधायक संजीव सिंह व फूलचंद मंडल का टिकट कटा, भाजपा ने पहली लिस्ट जारी की Dhanbad News

Jharkhand Assembly Election 2019 भाजपा ने रविवार को 52 प्रत्‍याशियों के नामों का एलान कर दिया। धनबाद जिले के छह सीटों में से चार विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों का एलान हुआ है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 08:47 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 08:47 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : झरिया विधायक संजीव सिंह व फूलचंद मंडल का टिकट कटा, भाजपा ने पहली लिस्ट जारी की Dhanbad News
Jharkhand Assembly Election 2019 : झरिया विधायक संजीव सिंह व फूलचंद मंडल का टिकट कटा, भाजपा ने पहली लिस्ट जारी की Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 को लेकर भाजपा ने रविवार को 52 उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में प्रत्‍याशियों के नाम का एलान किया। इस बार भाजपा ने झरिया विधायक संजीव सिंह को टिकट नहीं दिया है। उनके बदले पार्टी ने संजीव की पत्नी रागिनी सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

loksabha election banner

बता दें कि विधायक संजीव सिंह ने जेल से ही चुनाव लड़ने की इक्छा जताई थी। हालांकि, उनकी पत्नी रागिनी झरिया में जोरशोर से जनसंपर्क अभियान में लगी हैं। इसे देखते हुए भाजपा ने हॉट केक बने झरिया विधानसभा क्षेत्र से इस बार महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। संजीव सिंह से पहले उनकी मां कुंती सिंह भी झरिया से भाजपा के टिकट पर विधायक रह चुकी हैं।

दुष्कर्म का आरोप झेल रहे ढुलू पर भाजपा को भरोसा

वहीं, सिंदरी से भाजपा ने विधायक फूलचंद मंडल का टिकट काट दिया है। उनके बदले पार्टी ने इंद्रजीत महतो में विश्वास जताया है। गौरतलब है कि फूलचंद मंडल के बेटे धरनीधर मंडल भी भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थें। इधर, बाधमारा से दुष्कर्म का आरोप झेल रहे विधायक ढुलू महतो को भाजपा ने फिर से टिकट दिया है। धनबाद से विधायक राज सिन्हा पर फिर से चुनावी रण में कमल खिलाने की जिम्मेदारी है।

सांसद पुत्र प्रशांत सिंह भी थे टिकट के रेस में

गौरतलब है कि धनबाद विधानसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर कई लोगों ने अपना दावा ठोका था। सांसद पीएन सिंह के बेटे प्रशांत सिंह ने भी भाजपा के टिकट पर धनबाद से अपनी दावेदारी पेश किए थे। इसको लेकर वें रांची से लेकर दिल्ली तक लॉबिंग भी कर रहे थे। उनका दावा था कि पार्टी इस बार उन्हें अपना प्रत्याशी बनाएगी। लेकिन, भाजपा ने विधायक राज सिन्हा के नाम की घोषणा कर सभी कयासों पर विराम लगा दिया।

टुंडी औऱ निरसा सीट से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं

भाजपा ने टुंडी औऱ निरसा सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। टुंजी सीट भाजपा के सहयोगी दल आजसू के पास है। आजसू के राजकिशोर महतो वहां से विधायक है। उम्मीद है कि इस बार भी यह सीट आजसू के पास ही रहेगी। हालांकि, दोनों दलों में अभी सीट शेयरिंग पर बात नहीं हुई है। वहीं, निरसा से 2014 चुनाव में भाजपा के टिकट पर गणेश मिश्रा चुनाव लड़े थें। वें मामस के अरूप चटर्जी से हार गए थें। भाजपा ने अभी इस सीट से भी अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

धनबाद जिले के चार विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार :

  1. सिंदरी- इंद्रजीत महतो
  2. धनबाद- राज सिन्हा
  3. झरिया- रागिनी सिंह
  4. बाघमारा- ढूलू महतो

देखें बीजेपी के बाकी 48 विधानसभा सीटों के उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट :

  1. गिरिडीह - निभर्य शाहबादी
  2. बेरमो- योगेश्‍वर महतो
  3. देवघर - नारायण राम दास
  4. गोड्डा - अमित मंडल
  5. सारठ- रणधीर सिंह
  6. रांची- सीपी सिंह
  7. हटिया- नवीन जायसवाल
  8. जमशेदपुर पूर्वी- रघुवर दास
  9. जामताड़ा- वीरेंद्र मंडल
  10. दुमका - डॉ लुईस मरांडी
  11. चक्रधरपुर - लक्ष्‍मण गिलुवा
  12. राजमहल- अनंत ओझा
  13. बोरिया - सूर्या हंसदा
  14. लिट्टीपाड़ा- दनियाल किस्‍कू
  15. शिकारीपाड़ा - पारितोष सोरेन
  16. महेशपुर- मिस्‍त्री सोरेन
  17. मधुपुर- राज पलिवाल
  18. नाला - सत्‍यानंद झा
  19. जरमुंडी - देवेंद्र कुंवर
  20. बरहेट- सिमोन माेलतो
  21. महगामा - अशोक कुमार भगत
  22. कोडरमा -   नीरा यादव
  23. बरही - मनोज यादव
  24. मांडू- जेपी पटेल
  25. हजारीबाग- मनीष जायसवाल
  26. सिमरिया- किशुन कुमार दास
  27. चतरा - जनार्दन पासवान
  28. बगोदर- नागेंद्र महतो
  29. जमुआ- केदार हजारा
  30. बहरागोड़ा- कुणाल षाडंगी
  31. घाटशिला- लखन मार्डी
  32. पोटका- मेनिका सरदार
  33. ईचागढ़- साधुचरण महतो
  34. मनोहरपुर- गुरुचरण नायक
  35. तोरपा - कोचे मुंडा
  36. खिजरी- रामकुमार पाहन
  37. गुमला- मिसिर कुजुर
  38. बिशुनपुर- अशोक उरांव
  39. सिमडेगा- सदानंद बेसरा
  40. मनिका- रघुपाल सिंह
  41. छतरपुर- पुष्‍पा देवी
  42. भवनाथपुर- भानु प्रताप शाही
  43. डालटेनगंज- आलोक चौरसिया
  44. गढ़वा - सत्‍येंद्र‍ तिवारी
  45. लातेहार- प्रकाश राम
  46. पांकी - शशिभूषण मेहता
  47. विश्रामपुर- रामचंद्र चंद्रवंशी
  48. जामा- सुरेश मूर्म

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.