Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: 25 में 15 सीटों का कारनामा दुहराने की जुगत में NDA; हाल-ए-उत्तरी छोटानागपुर

Jharkhand Assembly Election 2019 पिछले चुनाव में भी क्षेत्र की 25 सीटों में से आधे से अधिक भाजपा के कब्जे में रही तो दो सीटें सहयोगी दल आजसू के कब्जे में। देखें एक-एक सीट का हाल...

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 07:43 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 07:45 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: 25 में 15 सीटों का कारनामा दुहराने की जुगत में NDA; हाल-ए-उत्तरी छोटानागपुर
Jharkhand Assembly Election 2019: 25 में 15 सीटों का कारनामा दुहराने की जुगत में NDA; हाल-ए-उत्तरी छोटानागपुर

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड के विधानसभा में सर्वाधिक प्रतिनिधित्व करनेवाला उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल भाजपा का गढ़ रहा है और यहां दूसरे दल भी अपने लिए जगह बनाने में लगे हैं। पिछले चुनाव में भी क्षेत्र की 25 सीटों में से आधे से अधिक भाजपा के कब्जे में रही तो दो सीटें सहयोगी दल आजसू के कब्जे में। इस क्षेत्र से झारखंड के पहले मुख्यमंत्री आते हैं और यह भी एक कारण है कि उनकी पार्टी को पिछले चुनाव में इस इलाके से तीन सीटें मिली थीं।

loksabha election banner

विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी झामुमो को भी लगभग इतनी ही सीटें मिलीं और वामपंथियों ने भी दो सीटें झटकने में कामयाबी पाई। कांग्रेस के दो विधायक भी इस क्षेत्र से चुनकर आए लेकिन इनमें से एक अब भाजपा के पक्ष में हैं। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में बढ़त लिए भाजपा के सामने एक बार फिर इस इलाके में लीड हासिल करने की चुनौती होगी। भाजपा ने इसके लिए तैयारियां भी भरपूर की हैं और अब तक विपक्ष के 4 विधायकों को पार्टी में शामिल कराने में सफल भी हुई है।

दूसरी ओर, विपक्ष भी तैयारियों में कहीं कम नहीं है और लगातार कोशिशों से जगह बनाने में लगा हुआ है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में मामूली अंतर से विपक्ष के प्रत्याशी हारे थे वहां सत्ताधारी दलों के नेताओं के लिए अभी से संकट का माहौल तैयार करने में लग गए हैं। टुंडी, बड़कागांव आदि इलाके ऐसे हैं जहां जीत-हार का अंतर मामूली रहा है। पूरे प्रदेश में यही एक ऐसा इलाका बचा है जहां वामपंथी दलों को भी ताकत मिलती है।

धनवार और निरसा से वामपंथी विधायक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं तो बगोदर और सिंदरी में वामपंथी दल दूसरे नंबर पर रहे थे। हालांकि दूसरे नंबर की सीटों को देखें तो इस इलाके में सात सीटों पर भाजपा दूसरे स्थान पर रही थी और इस प्रकार हम कह सकते हैं कि पार्टी अपना अलग और अहम स्थान रखती है। 

कोडरमा में चित भी मेरी पट भी मेरी

यहां दो सीटें हैं। कोडरमा और बरका और दोनों के राजनीतिक घटनाक्रम एक जैसे हो गए हैं। पिछले चुनाव में भाजपा की डॉ. नीरा यादव ने राजद की अन्नपूर्णा देवी को हराया था लेकिन इस चुनाव में अन्नपूर्णा भी भाजपा में है। यादव बहुल इस सीट से राजद के सुभाष यादव भी तैयारी में लगे हैं। इसी तरह बरकट्ठा में झाविमो के जानकी यादव ने भाजपा के अमित यादव को हराया था। अब दोनों नेता भाजपा में ही हैं। 

हजारीबाग और रामगढ़ में भाजपा सीटें हारी लेकिन विधायक बढ़े

हजारीबाग जिले में बरही से कई बार विधायक रह चुके कांग्रेसी मनोज यादव अब भाजपा में हैं। इसी प्रकार मांडू से झामुमो विधायक जयप्रकाश भाई पटेल भी भाजपा में चले आए हैं। दूसरी ओर बड़कागांव की विधायक निर्मला देवी चुनाव जीतने के बाद से ही क्षेत्र को समय नहीं दे सकी हैं और कानूनी कारणों से उनका अधिक समय बाहर बीता है। हजारीबाग शहर में भाजपा का मुख्य मुकाबला निर्दलीय प्रदीप प्रसाद से था। रामगढ़ से विधायक चंद्र प्रकाश चौधरी बने थे जो अब सांसद बन गए हैं। उनकी पत्नी इस चुनाव में उतर रही हैं। 

चतरा में भी प्लस हुई भाजपा

चतरा जिले के दो विधानसभा सीटों चतरा और सिमरिया में से एक भाजपा तो एक झाविमो के हिस्से में आई थी। अब सिमरिया के झाविमो विधायक गणेश गंझू भाजपा में हैं। 

बोकारो में भी विपक्ष का हिसाब गड़बड़ हुआ

बोकारो के चार विधानसभा सीटों में से दो (बेरमो और बोकारो) भाजपा ने जीती थी तो दो विपक्ष के पास था। चुनाव परिणाम के एक महीने बाद ही झाविमो के अमर बाउरी भाजपा में शामिल होकर मंत्री बन गए। अब झामुमो के पास गोमिया सीट है जो विपक्ष का प्रतिनिधित्व करता है। यहां से विधायक योगेंद्र प्रसाद को कोर्ट से सजा मिलने के बाद उनकी पत्नी विधायक बनी हैं। 

गिरिडीह में भाजपा कैंप मजबूत

गिरिडीह में भाजपा के पास चार विधायक हैं तो धनवार से माले विधायक हैं और डुमरी से झामुमो के विधायक। यहां समीकरण बदलने के लिए सभी पार्टियां कसरत में लगी हुई हैं लेकिन परिणाम तो समय ही बताएगा। 

धनबाद में विपक्ष के पास सिर्फ एक सीट

इस जिले में छह में से पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा-आजसू का कब्जा है। विपक्ष के नाम पर एक सीट मासस के पास है और राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टियां झामुमो और कांग्रेस की यहां खराब हाल रहा है। यह बात अलग है कि दोनों पार्टियों का प्रतिनिधित्व समय-समय पर कई इलाकों से हुआ है। 

2014 में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के 25 सीटों का चुनाव परिणाम

  1. भाजपा : 13
  2. आजसू : 2
  3. झामुमो : 3
  4. झाविमो : 3
  5. कांग्रेस : 2
  6. मासस : 1
  7. सीपीआइएमएल : 1

यहां देखें 2014 में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के 25 सीटों के नतीजे

  1. कोडरमा - डॉ. नीरा यादव भाजपा 84874  अन्नपूर्णा देवी राजद 71349
  2. बरका - जानकी प्रसाद यादव झाविमो 63336  अमित कुमार यादव भाजपा 55129
  3. बरही - मनोज कुमार यादव कांग्रेस 57818 उमाशंकर अकेला भाजपा 50733
  4. बड़कागांव - निर्मला देवी  कांग्रेस 61817  रौशन लाल चौधरी आजसू 61406
  5. रामगढ़ - चंद्रप्रकाश चौधरी आजसू पार्टी  98987 शहजादा अनवर 45169
  6. मांडू - जयप्रकाश भाई पटेल झामुमो 78499 कुमार महेश सिंह भाजपा 71487
  7. हजारीबाग - मनीष जायसवाल भाजपा 89675 प्रदीप प्रसाद निर्दलीय 62546
  8. सिमरिया - गणेश गंझू झाविमो 67404 सुजीत कुमार भारती भाजपा 51764
  9. चतरा - जयप्रकाश सिंह भोक्ता  भाजपा 69745 सत्यानंद भोक्ता झाविमो 49169
  10. धनवार - राजकुमार यादव माले 50634 बाबूलाल मरांडी झावितो 39922
  11. बगोदर - नागेंद्र महतो भाजपा 74898 विनोद कुमार सिंह माले 70559
  12. जमुआ - केदार हाजरा भाजपा 56027 सत्य नारायण दास झाविमो 32927
  13. गांडेय - जयप्रकाश वर्मा भाजपा 48838 सालखन सारेन झामुमो 38559
  14. गिरिडीह - निर्भय कुमार शाहाबादी भाजपा 57450 सुदिव्य कुमार झामुमो 47517
  15. डुमरी - जगरनाथ महतो झामुमो 77984 लालचंद महतो भाजपा 45503
  16. गोमिया - योगेंद्र प्रसाद झामुमो 97799 माधवलाल सिंह भाजपा 60285
  17. बेरमो - योगेश्वर महतो भाजपा 80489 राजेंद्र प्रसाद सिंह कांग्रेस 67876
  18. बोकारो - विरंची नारायण भाजपा 114321 समरेश सिंह निर्दलीय 41678
  19. चंदनक्यारी - अमर कुमार बाउरी झाविमो 81925 उमाकांत रजक आजसू 47761
  20. सिंदरी - फूलचंद मंडल भाजपा 58623 आनंद महतो एमसीसी 52075
  21. निरसा - अरूप चटर्जी मासस 51581 गणेश मिश्रा भाजपा 50546
  22. धनबाद - राज सिन्हा भाजपा   132091  मन्नान मल्लिक  कांग्रेस 79094
  23. झरिया - संजीव सिंह  भाजपा  74062  नीरज सिंह कांग्रेस 40370
  24. टुंडी - राजकिशोर महतो आजसू पार्टी   55466 मथुरा प्रसाद महतो झामुमो 54340
  25. बाघमारा - ढुलू महतो भाजपा 86603 जलेश्वर महतो जदयू 56980

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.