Bishrampur Jharkhand Election Results 2019: विश्रामपुर में BJP के रामचंद्र चंद्रवंशी 8271 वोटों से जीते
Bishrampur Jharkhand Election Results 2019. विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के रामचंद्र चंद्रवंशी 8271 वोटों से जीते।
रांची, जेएनएन। Bishrampur Jharkhand Election Results 2019 राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से अपनी सीट बचाने में सफल रहे हैं। विश्रामपुर विधानसभा से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी चुनाव जीते। उन्होंने अपने निकटतम बसपा प्रत्याशी राजेश मेहता को 8271 मतों के अंतर से हरा दिया है। रामचंद्र चंद्रवंशी को 40232 मत प्राप्त हुए। बसपा प्रत्याशी 31961 मत हासिल कर दूसरे व निर्दलीय नरेश सिंह 27678 मत हासिलकर तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के चंद्रशेखर दूबे 26501 वोट प्राप्तकर चौथे व जेवीएम की अंजू सिंह 24717 मत प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहीं।
- रामचंद्र चंद्रवंशी- 8271 वोट जीते
- रामचंद्र चंद्रवंशी, भाजपा-40232 वोट जीते
- राजेश मेहता-बसपा-31961 वोट जीते
- नरेश सिंह - निर्दलीय-27678 वोट जीते
यहां देखें झारखंड चुनाव के ताजा रुझान