Move to Jagran APP

Bhawanathpur Jharkhand Election Result 2019: भवनाथपुर में BJP से भानु प्रताप शाही 39967 वोटों से जीते

Bhawanathpur Jharkhand Election Result 2019 भानु प्रताप शाही ने भाजपा के टिकट पर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 03:48 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 12:26 PM (IST)
Bhawanathpur Jharkhand Election Result 2019: भवनाथपुर में BJP से भानु प्रताप शाही 39967 वोटों से जीते
Bhawanathpur Jharkhand Election Result 2019: भवनाथपुर में BJP से भानु प्रताप शाही 39967 वोटों से जीते

गढ़वा, जेएनएन। Bhawanathpur Jharkhand Election Result 2019 नौजवान संघर्ष मोर्चा से विधायक रहे भानु प्रताप शाही ने भाजपा के टिकट पर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में उन्होंने यहां से बसपा प्रत्याशी सोगरा बीबी को पराजित किया। भानु प्रताप को 96,881 मत मिले जबकि बसपा प्रत्याशी सोगरा बीबी को 56,914 वोट प्राप्त हुए। इस तरह भानु ने 39967 वोट से जीत हासिल की।

loksabha election banner

चुनाव से ठीक पहले वे भाजपा में शामिल हुए थे। चौथी बार भानु भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ कर यह साबित कर दिया कि मतदाता के दिल में जो रहेगा वह किसी भी पार्टी से चुनाव लड़े, जीत निश्चित है। भानु को भाजपा में शामिल होने पर लोग कहा करते थे कि आज तक भाजपा यहां से कभी नहीं जीती है।

इस विस क्षेत्र से प्रत्याशियों को मिले कुल मत इस प्रकार हैं।

  1. भानु प्रताप शाही, भाजपा- 96,881
  2. सोगरा बीबी, बसपा- 56,914
  3. अनंत प्रताप देव, निर्दलीय- 52,653
  4. कन्हैया चौबे, टीएमसी- 3,178
  5. केदार प्रसाद यादव, महागठबंधन- 10, 846
  6. रामेश्वर प्रसाद अकेला - 3,561
  7. विजय कुमार केसरी, झाविमो- 3,872
  8. अनूप कुमार तिवारी- 1,030
  9. इकबाल ङ्क्षसह- 744
  10. नित्यानंद पाठक- 619
  11. वरूण बिहारी- 1,084
  12. मुन्ना प्रसाद- 1,235
  13. राजेंद्र पासवान, आप- 930
  14. राम विनय विश्वकर्मा- 1,812
  15. रेखा चौबे, लोजपा- 3,613
  16. लवकुश प्रजापति- 964
  17. शकुंतला देवी, जदयू- 2,663
  18. अभय कुमार पांडेय - 1,252
  19. अरुण देव कुमार गुप्ता- 1,680
  20. किशुन राम- 540
  21. प्रियंका देवी- 345
  22. भानु राम- 1,482
  23. मनीष कुमार- 941
  24. राम नरेश यादव- 864
  25. राल लाल दिनकर- 522
  26. रुपेश कुमार- 553
  27. शंकर प्रिय राम- 1,578
  28. शिव कुमार उरांव- 540
  29. नोटा -2156

कुल वोट 2,54,635

यहां देखें झारखंड चुनाव के ताजा रुझान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.