Move to Jagran APP

Amit Shah in Jharkhand: यहां पढ़ें अमित शाह के भाषण की 10 खास बातें Jharkhand Election 2019

Amit Shah in Jharkhand. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के चक्रधरपुर और बहरागोड़ा में कांग्रेस पर हमला तो बोला ही कांग्रेस से दोस्‍ती करने के लिए झामुमो पर भी करारा वार किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 02:52 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 05:35 PM (IST)
Amit Shah in Jharkhand: यहां पढ़ें अमित शाह के भाषण की 10 खास बातें Jharkhand Election 2019
Amit Shah in Jharkhand: यहां पढ़ें अमित शाह के भाषण की 10 खास बातें Jharkhand Election 2019

जमशेदपुर, जेएनएन। Amit Shah in Jharkhand केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के चक्रधरपुर और बहरागोड़ा में कांग्रेस पर हमला तो बोला ही कांग्रेस से दोस्‍ती करने के लिए झामुमो पर भी करारा वार किया। उन्‍होंने राम मंदिर,एनआरसी और सर्जिकल स्‍ट्राइक की भी चर्चा की और देश और प्रदेश की बेहतरी के लिए भाजपा को जीताने की अपील की। 

loksabha election banner

 अमित शाह के भाषण की दस प्रमुख बातें....

  1. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि राहुल बाबा जब मर्जी आप अपने शासनकाल का हिसाब-किताब लेकर मैदान में आ जाओ। भाजपा सिर्फ विकास के काम करती है। हमारा एक लक्ष्‍य है, भ्रष्‍टाचार मुक्‍त शासन। मोदीजी सुशासन के लिए अब देश-दुनिया में जाने जाते हैं। 
  2. आप बताइए कि देश में से घुसपैठिए जाने चाहिए कि नहीं? कांग्रेस पार्टी कहती है कि एनआरसी मत लाओ, घुसपैठियों को मत निकालो। राहुल बाबा जो बोलना हो बोलो, पर अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं और भाजपा सरकार पूरे देश में एनआरसी लागू कर घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेगी। मैं आज आप से कहना चाहता हूं कि 2024 चुनाव से पहले पूरे देश में लगाकर घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा करेगी।
  3. इतने सालों तक भगवान बिरसा मुंडा का स्मारक बनाने की किसी को नहीं सूझी। भाजपा की सरकार ने उनकी जन्मस्थली और उनकी कर्मस्थली पर उनके सम्मान में स्मारक बनाकर भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है।
  4. हेमंत सोरन को पूछना चाहता हूं कि अलग झारखंड राज्य के लिए जब भाजपा आंदोलन कर रही थी, गुरु जी आंदोलन कर रहे थे, तब  कांग्रेस झारखंड  की रचना का विरोध कर राज्य के युवाओं पर गोलियां चलवाती थी, डंडे बरसवाती थी। ऐसी पार्टी की गोद में क्यों बैठे हैं। जो पार्टियां टिकट बांटने में खरीद-फरोख्त करती हों। जो पार्टियां आदिवासियों का शोषण करती हों। जो पार्टियां झारखंड की रचना की विरोधी हों। जो पार्टियां अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार करती हों। उन पार्टियों को वोट देकर झारखंड  का विकास नहीं हो सकता।  आज हेमंत सत्ता के लालच में झारखंड राज्य के निर्माण का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी की गोदी में बैठकर मुख्यमंत्री बनने निकले हैं। उनका उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना है, पर भाजपा का उद्देश्य झारखंड को विकास के रास्ते पर आगे ले जाना है।
  5. झारखंड ने कई पार्टी की सरकारें देखी हैं, लेकिन कोई विकास के लिए काम करने वाली सरकार नहीं दे पाया। वो सरकारें पूर्ण बहुमत की सरकारें नहीं थीं। 2014 में देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी को पूर्ण बहुमत दिया और इस प्रदेश की जनता ने रघुवर दास जी को पूर्ण बहुमत दिया। आज झारखंड  विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है। आपका एक वोट झारखंड का भविष्य तय करने वाला है कि राज्य विकास के विकास के रास्ते पर जाएगा या नक्सलवाद के रास्ते पर। कहा कि  5 साल के अंदर नरेंद्र मोदी और रघुवर रघुवर की दास भाजपा सरकार ने प्रदेश से नक्सलवाद को उखाड़ फेंककर विकास का मार्ग प्रशस्त करने का काम किया है।
  6.  इतने सालों तक भगवान बिरसा मुं का स्मारक बनाने की किसी को नहीं सूझी। भाजपा की सरकार ने उनकी जन्मस्थली और उनकी कर्मस्थली पर उनके सम्मान में स्मारक बनाकर भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है। मोदी सरकार ने देवघर में AIIMS बनाया। देवघर, बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में एयरपोर्ट बनाए। रांची में कैंसर अस्पताल बनाया, हजारीबाग-पलामू और दुमका में मेडिकल कॉलेज बनाए और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 20 लाख किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया।
  7. मैं आज, श्री राहुल गांधी यहां पर हैं उनको चैलेंज देने आया हूं कि राहुल बाबा आपके 55 साल का शासन और हमारे पांच साल का शासन का हिसाब लेकर मैदान में आ जाओ। टिकट वितरण में खरीद-फरोख्त करने वाली, आदिवासियों का शोषण करने वाली, झारखण्ड की रचना का विरोध करने वाली, अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियोंं को वोट देने पर झारखण्ड का विकास नहीं होगा। 
  8. कांग्रेस पार्टी के नेता सर्वोच्च अदालत में जाकर कहते थे कि राम जन्म भूमि का केस चलाने की जरूरत नहीं है आप लोगों की ताकत से हमने आग्रह किया कि केस चलना चाहिए। जिसका परिणाम ये आया है कि सुप्रीम कोर्ट ने जजमेंट दिया कि अयोध्या में ही राम मंदिर बनेगा। 
  9. ओबीसी समाज के लिए हमने तय किया है कि जैसे ही भाजपा सरकार बनती है वैसे ही आदिवासियों, दलितों को आरक्षण कम किए बिना ओबीसी समाज के आरक्षण को बढ़ाने के लिए हम एक कमेटी बनाने की तैयारी कर चुके हैं।
  10. विकास का काम केवल और केवल मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ही कर सकती है। शाह ने कहा कि हमने पांच साल के अंदर एक प्रकार से विकास की गंगा को आदिवासी, पिछड़े समाज के घर में पहुंचाने का काम किया है।

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.