Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: स्क्रूटनी के बाद पहले चरण की 13 सीटों पर 206 उम्‍मीदवार; देखें LIST

Jharkhand Assembly Election 2019 नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कुल 22 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र कैंसिल किए गए। 16 नवंबर को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 06:35 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:35 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: स्क्रूटनी के बाद पहले चरण की 13 सीटों पर 206 उम्‍मीदवार; देखें LIST
Jharkhand Assembly Election 2019: स्क्रूटनी के बाद पहले चरण की 13 सीटों पर 206 उम्‍मीदवार; देखें LIST

रांची, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा के पहले चरण में 13 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी हो चुकी है। स्क्रूटनी में 22 नामांकन पत्र कैंसिल कर दिए गए, जबकि 206 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। ज्ञात हो कि चतरा सीट से एक, लोहरदगा सीट से तीन, मनिका सीट से एक,  लातेहार सीट से दो, पांकी सीट से एक, डाल्टेनगंज सीट से सात, छतरपुर सीट से दो, हुसैनाबाद से दो, गढ़वा से एक औऱ भवनाथपुर से दो अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र स्क्रूटनी में कैंसिल कर दिए गए। कुल 228 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।

loksabha election banner

भवनाथपुर से सबसे ज्यादा 29 और चतरा से सबसे कम 9 नामांकन पत्र सही

पहले चरण में 13 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में सबसे ज्यादा 29 नामांकन पत्र भवनाथपुर विधानसभा सीट के लिए सही पाए गए हें. इसके बाद हुसैनाबाद औऱ विश्रामपुर सीट से 23-23 नामांकन पत्र, गढ़वा सीट के लिए 18, पांकी सीट के लिए 16, डाल्टेनगंज सीट के लिए 15, गुमला औऱ लोहरदगा सीट के लिए 13-13, बिशुनपुर, मनिका और छतरपुर सीट के लिए 12-12, लातेहार सीट के लिए 11 तथा सबसे कम चतरा सीट के लिए 9 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।

स्क्रूटनी के बाद सही पाए गए नामांकन पत्र

विधानसभा सीट    दाखिल नामांकन    कैंसिल नामांकन  सही नामांकन

  1. 27-चतरा (एससी)    10    01    9
  2. 68-गुमला (एससी)    13    00    13
  3. 69-बिशुनपुर (एसटी)    12    00    12
  4. 72-लोहरदगा (एसटी)    16    03    13
  5. 73-मनिका (एसटी)    13    01    12
  6. 74-लातेहार (एससी)    13    02    11
  7. 75-पांकी    17    01    16
  8. 76-डाल्टेनगंज    22    07    15
  9. 77-विश्रामपुर    23    00    23
  10. 78-छत्तरपुर (एससी)    14    02    12
  11. 79- हुसैनाबाद    25    02    23
  12. 80- गढ़वा    19    01    18
  13. 81-भवनाथपुर    31    02    29

कुल    228    22    206


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.