Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2019: चौथे चरण में एक को छोड़ सभी विधायक चुनाव मैदान में, सीट बचाने की चुनौती

Jharkhand Assembly Election 2019. चौथे चरण की 15 सीटों में से 11 में भाजपा के विधायक हैं। एक पाला बदलकर लड़ रहे चुनाव एक की पत्नी मैदान में।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 08:42 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 08:42 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: चौथे चरण में एक को छोड़ सभी विधायक चुनाव मैदान में, सीट बचाने की चुनौती
Jharkhand Election 2019: चौथे चरण में एक को छोड़ सभी विधायक चुनाव मैदान में, सीट बचाने की चुनौती

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - चौथे चरण के 15 विधानसभा क्षेत्रों में एक को छोड़कर सभी वर्तमान विधायक चुनाव लड़ रहे हैं। सभी के पास अपनी-अपनी सीटें बचाने की चुनौती हैं। इनमें सबसे अधिक भाजपा के 11 विधायक हैं, जबकि झामुमो, आजसू तथा मासस के एक-एक विधायक हैं। इस चरण में 16 दिसंबर को मतदान होना है। विधायकों की बात करें तो सिंदरी के वर्तमान विधायक फूलचंद मंडल इस बार पाला बदलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

loksabha election banner

उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिला था जिसके बाद वे झामुमो में शामिल हो गए। झामुमो के विधायक जगरनाथ महतो इस बार भी डुमरी से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, झरिया के वर्तमान विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। चंदनक्यारी के वर्तमान विधायक अमर कुमार बाउरी ने पिछला चुनाव झाविमो के टिकट पर जीता था, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।

बाउरी इस बार भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। आजसू नेता तथा टुंडी विधायक राजकिशोर महतो तथा निरसा से चुनाव जीतने वाले मासस नेता अरुप चटर्जी के समक्ष भी अपनी सीट बचाने की चुनौती है। अरुप यदि इस बार चुनाव जीतते हैं तो वे हैट्रिक लगाएंगे।

भाजपा के विधायकों की बात करें तो मधुपुर में मंत्री राज पलिवार, देवघर में नारायण दास, बगोदर में नागेंद्र महतो, जमुआ में केदार हाजरा, गांडेय में जयप्रकाश वर्मा, गिरिडीह में निर्भय कुमार शाहाबादी, बोकारो में बिरंची नारायण, चंदनक्यारी में अमर कुमार बाउरी, धनबाद में राज सिन्हा तथा बाघमारा में ढुल्लू महतो के समक्ष अपनी विधायकी बचाने की चुनौती है।

221 प्रत्याशियों में 22 महिलाएं, चार सीटों पर एक भी नहीं

चौथे चरण में कुल 221 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 22 महिलाएं हैं। चार विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है। 59 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

2 मंत्री व 7 पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

इस चरण में दो मंत्री अमर कुमार बाउरी तथा राज पलिवार की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसमें झारखंड सरकार के सात पूर्व मंत्री भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें लालचंद महतो, अपर्णा सेनगुप्ता, उमाकांत रजक, मन्नान मल्लिक, मथुरा महतो, सुरेश पासवान तथा जलेश्वर महतो शामिल हैं। इनमें अपर्णा सेन गुप्ता तथा जलेश्वर महतो पाला बदलकर चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों नेता पूर्व में क्रमश: फारवर्ड ब्लॉक तथा जदयू के टिकट पर चुनाव जीतकर मंत्री बने थे। इस बार दोनों क्रमश: भाजपा तथा कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.