Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी, 127 महिला प्रत्याशी लड़ रही चुनाव

Jharkhand Assembly Election 2019 इस बार कुल 1216 पुरुष और 127 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। सबसे कम सरायकेला तथा सबसे अधिक ईचागढ़ में प्रत्याशी है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 07:37 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 07:37 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी, 127 महिला प्रत्याशी लड़ रही चुनाव
Jharkhand Assembly Election 2019: बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी, 127 महिला प्रत्याशी लड़ रही चुनाव

रांची, नीरज अम्बष्ठ। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी है। पांचों चरणों की सभी 81 सीटों पर कुल 1,216 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। यह संख्या पिछले विधानसभा चुनाव से लगभग सात फीसद अधिक है। दूसरी तरफ, चुनाव में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। यह लोकतंत्र और महिला सशक्तिकरण के लिए अच्छा संकेत है।

loksabha election banner

इस चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या पिछले चुनाव से बढ़ गई है। हालांकि पिछले चुनाव से पहले झारखंड में हुए दो विधानसभा चुनावों में मैदान में उतरे प्रत्याशियों की संख्या से यह काफी कम है। लेकिन अच्छी बात यह है कि हर बार की तरह इस विधानसभा चुनाव में भी महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी है। इस बार कुल 127 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं जो पिछले सभी चुनावों से अधिक है। इस बार कुल 1,216 पुरुष तथा 127 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, 367 निर्दलीय भी ताल ठोक रहे हैं। इनमें से कुछ चुनावी समीकरण बिगाड़ भी सकते हैं। इस विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की बात करें तो सबसे कम सात प्रत्याशी सरायकेला तथा सबसे अधिक 31 प्रत्याशी ईचागढ़ में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में सबसे कम सात प्रत्याशी चतरा में थे। उस समय सबसे अधिक 29 प्रत्याशी हटिया में थे।

111 में नौ को मिली थी जीत

पिछले चुनाव में 109 महिला प्रत्याशियों में नौ को जीत मिली थी।  इनमें नीरा यादव, लुइस मरांडी, जोबा मांझी, मेनका सरदार तथा सीता सोरेन इस बार भी चुनाव लड़ रही हैं। गीता कोड़ा लोकसभा सदस्य चुने जाने के कारण चुनाव नहीं लड़ रही हैं। जबकि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की पत्नी बड़कागांव की विधायक निर्मला देवी ने अपनी बेटी अंबा प्रसाद को चुनाव मैदान में उतारा है। दो विधायकों को इस बार टिकट ही नहीं मिला। इनमें विमला प्रधान तथा गंगोत्री कुजूर शामिल हैं।

इस बार प्रति सीट औसत 15 प्रत्याशी

इस विधानसभा चुनाव में प्रति विधानसभा सीट औसत 15 प्रत्याशी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में यह औसत 14 ही था।

इस बार कितने प्रत्याशी (वर्ष 2019)

चरण  - कुल प्रत्याशी - महिला -  निर्दल

पहला चरण (13 सीट)  189   15  60

दूसरा चरण  (20 सीट)   260  29  73

तीसरा चरण (17 सीट)  309   32  99

चौथा चरण (15 सीट)  221    22   59

पांचवां चरण (16 सीट) 237    29  76

कुल (81 सीट)         1,216  127  367

कब  कितने प्रत्याशी

वर्ष  पुरुष   महिला  कुल

वर्ष 2005  1,296  94  1,390

वर्ष 2009  1,384  107  1,491

वर्ष 2014  1,025  111  1,136

वर्ष 2019  1,089  127  1,216


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.