Move to Jagran APP

Jharkhand Election Result 2019: पहली बार 10 महिलाएं पहुंचीं विधानसभा, गूंजेगी आधी आबादी की आवाज

Jharkhand Election Result 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार नौ वर्तमान विधायकों में पांच किस्‍मत आजमा रही थीं जिनमें मेनका व लुइस चुनाव हार गईं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 06:49 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 06:49 PM (IST)
Jharkhand Election Result 2019: पहली बार 10 महिलाएं पहुंचीं विधानसभा, गूंजेगी आधी आबादी की आवाज
Jharkhand Election Result 2019: पहली बार 10 महिलाएं पहुंचीं विधानसभा, गूंजेगी आधी आबादी की आवाज

खास बातें

prime article banner
  • इस बार कुल 127 महिला प्रत्याशी थीं चुनाव मैदान में
  • दो विधायकों को नहीं मिला था टिकट, एक बन गईं सांसद
  • एक महिला विधायक की बेटी ने लड़ा था चुनाव, जीती

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Election Result 2019 इस बार दस महिला प्रत्याशियों ने विधानसभा पहुंचने में सफलता हासिल की है। पिछली बार से एक अधिक। पिछले चुनाव में कुल 111 महिला प्रत्याशियों में से नौ को जीत हासिल की थी। इस चुनाव में 127 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ी थीं। पिछले विधानसभा चुनाव जीतनेवाली नौ महिला प्रत्याशियों में इस बार पांच महिला प्रत्याशी ही चुनाव लड़ी थीं। इनमें से तीन सीता सोरेन (जामा), जोबा मांझी (मनोहरपुर) तथा नीरा यादव (कोडरमा) ने इस बार भी अपना प्रभाव बरकरार रखते हुए जीत हासिल की।

वहीं, लुइस मरांडी (दुमका) तथा मेनका सरदार (पोटका) को हार का सामना करना पड़ा। बताते चलें कि दो वर्तमान महिला विधायकों विमला प्रधान तथा गंगोत्री कुजूर को इस बार टिकट नहीं मिला था, जबकि एक विधायक निर्मला देवी की जगह उनकी बेटी अंबा प्रसाद चुनाव मैदान में थीं। अंबा को जीत मिली। पिछले चुनाव में जीत हासिल करनेवाली एक महिला प्रत्याशी गीता कोड़ा इसी साल लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद चुनाव नहीं लड़ी थीं।

छह महिला प्रत्याशियों को पहली बार मिली जीत, तीन कांग्रेस की

छह महिला प्रत्याशियों को पहली बार जीत मिली। इनमें कांग्रेस की अंबा प्रसाद (बड़कागांव), भाजपा की पुष्पा देवी (छत्तरपुर), झामुमो की सबिता महतो (ईचागढ़), कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह (झरिया), दीपिका पांडेय (महगामा) तथा ममता देवी (कांग्रेस) शामिल हैं। वहीं, पूर्व मंत्री अपर्णा सेन गुप्ता (निरसा) ने वापसी की। अपर्णा चुनाव से ठीक पहले फारबर्ड ब्लॉक को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं।

चुनाव वर्ष - महिला प्रत्याशी - कितने की जीत

  • 2009  107    08
  • 2014  111    09
  • 2019   127   10

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.