Move to Jagran APP

सिमडेगा से पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी में था रोहित, जानिए... मानव तस्कर की कहानी

प्रभा मुनि को उसका पति रोहित मुनि कुछ राजनीतिक लोगों के सहारे झारखंड के सिमडेगा से चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा था। प्रभा ऑल इंडिया क्रिश्चिन माइनॉरिटी फ्रंट की उपाध्यक्ष भी है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 03:58 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 03:59 PM (IST)
सिमडेगा से पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी में था रोहित, जानिए... मानव तस्कर की कहानी
सिमडेगा से पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी में था रोहित, जानिए... मानव तस्कर की कहानी

भागलपुर (जेएनएन)। झारखंड की टॉप मोस्ट मानव तस्कर प्रभा मुनि और उसके पति रोहित मुनि का बिहार, दिल्ली, झारखंड समेत अन्य राज्यों में बड़ा राजनीतिक कनेक्शन है। पुलिस को प्रभा मुनि की गिरफ्तारी के बाद जांच के दौरान इन बातों की जानकारी मिली। दिल्ली व झारखंड पुलिस को प्रभा मुनि व रोहित मुनि के साथ नेताओं और पुलिस के पूर्व अफसरों के साथ फोटो मिली है। प्रभा मुनि ने भी इस बात को पुलिस के सामने कबूल किया है। जिस समय प्रभा मुनि की दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके से गिरफ्तारी हुई थी उसने पुलिस को अपना रौब दिखाई था। यही नहीं प्रभा मुनि के मामले में पुलिस को काफी राजनीतिक प्रेशर का सामना करना पड़ा था।

loksabha election banner

सिमडेगा से चुनाव लड़ाने की थी तैयारी

मानव तस्कर प्रभा मुनि को उसका पति रोहित मुनि कुछ राजनीतिक लोगों के सहारे झारखंड के सिमडेगा से चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा था। प्रभा मुनि ऑल इंडिया क्रिश्चिन माइनॉरिटी फ्रंट की उपाध्यक्ष भी है। सिमडेगा में मिशनरी के सहयोग से वह चुनाव लडऩे वाली थी। उसने इस बात की जानकारी एएटीएस की पूछताछ में दी थी। उसने बताया था कि उसका एक भाई छत्तीसगढ़ में पास्टर है। वह चार बहन है। उसका दिल्ली में जहां कार्यालय संचालित हो रहा है, वह लंदन में कार्यरत एक पंजाबी परिवार की बिल्डिंग है।

मानव तस्करों की सूची में टॉप पर थी प्रभा मुनि

प्रभा मुनि झारखंड में मानव तस्करों में टॉप पर थी। उसका पूर्व में एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ था। जिसमें उसने अपनी गिरफ्तारी नहीं होने के पीछे एक पुलिस अधिकारी को मैनेज करने की बात की थी। प्रभा मुनि अब तक पुलिस की मिलीभगत से ही खुले आम दिल्ली में अपने कार्यक्रम कर रही थी और अपने पति रोहित मुनि के साथ मिलकर मानव तस्करी का बड़ा गिरोह चला रही थी। पुलिस के कुछ अफसरों और नेताओं की वजह से प्रभा मुनि को कई वर्षों तक पुलिस गिरफ्त से बाहर रही।

फेसबुक के माध्यम से प्रभा तक पहुंची पुलिस

प्रभा मुनि के बारे में पुलिस को फेसबुक से उसके बारे में जानकारी मिली। प्रभा सोशल साइट पर अपने कार्यक्रमों की तस्वीर जारी करती थी। झारखंड पुलिस की विशेष साइबर टीम ने सोशल साइट के माध्यम से ही उसके लोकेशन का पता लगा दिल्ली पुलिस को उसके और उसके पति के फरार होने की जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका पति रोहित मुनि भागने में सफल रहा। सिमडेगा पुलिस ने बुधवार की रात भागलपुर एसएसपी आशीष भारती से संपर्क किया। एएसपी दिलनवाज अहमद ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया। प्रभा ने अपनी बेटी की फिल्म का प्रमोशन भी किया था। प्रभा की बेटी दीपशिखा मुनि नागपुरी फिल्म व नागपुरी एलबम की अभिनेत्री है।

रोहित ने बचने के लिए पुलिस को दिखाया रौब

एएसपी दिलनवाज अहमद ने उसकी टोह लेनी शुरू की तो पता चला कि वह एक झोपड़पïट्टी में छिपा हुआ है। जैसे ही पुलिस उसके घर पहुंची वैसे ही उसने रौब गांठना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस को उसके कारनामें के बारी में जानकारी थी। पुलिस को यह भी पता था उसके खिलाफ वारंट है। पुलिस ने बिना समय गंवाए गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे सिमडेगा पुलिस के हवाले कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.