Lok Sabha Election 2019: दुमका, राजमहल और गोड्डा में 43 पर्चे वैध, 15 उम्मीदवारों का नामांकन रद
Lok Sabha Election 2019. स्क्रूटनी के बाद राजमहल दुमका में 15-15 तथा गोड्डा में 13 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। गोड्डा में 26 उम्मीदवारों में से 13 के नामांकन पत्र रद कर दिए गए।
रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - लोकसभा चुनाव के तहत झारखंड में चौथे एवं अंतिम चरण की तीन सीटों राजमहल, दुमका तथा गोड्डा में नामांकन दाखिल करनेवाले उम्मीदवारों में 15 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद हो गए। इन तीनों सीटों पर कुल 43 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बच गए हैं। यहां नामांकन वापसी की अंतिम तिथि दो मई है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को तीनों सीटों पर नामांकन पत्रों की जांच की गई।
इस क्रम में राजमहल में 15 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए, जबकि एक (योगानंद सोरेन, निर्दलीय) का नामांकन रद हो गया। दुमका में भी 15 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए और एक उम्मीदवार (जीतलाल राय, निर्दलीय) का नामांकन पत्र जांच के बाद रद कर दिया गया। गोड्डा में 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए और 13 के नामांकन पत्र रद हो गए। इस तरह इन तीन सीटों के लिए 43 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही मिले जबकि 15 के रद हो गए।
स्क्रूटनी के बाद बचे उम्मीदवार
राजमहल
विजय कुमार हांसदा : झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमलाल मुर्मू : भारतीय जनता पार्टी, गोपीन सोरेन : माक्र्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी, बैद्यनाथ पहाडिय़ा : बहुजन समाज पार्टी, मोनिका किस्कू : ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, नीरज हेंब्रम : ऑल इंडिया फारर्वड ब्लॉक, महाशय टुडू : हिंदुस्तान निर्माण दल, मेरी निशा हांसदा : बहुजन मुक्ति पार्टी, मंडल हांसदा, क्रिस्टोफर मुर्मू, बर्नाड हेंब्रम, महेश पहाडिय़ा, सोनाराम मड़ैया, मंगल मरांडी, महेंद्र हांसदा : सभी निर्दलीय।
दुमका
शिबू सोरेन : झारखंड मुक्ति मोर्चा, सुनील सोरेन : भारतीय जनता पार्टी, सेनापति मुर्मू : सीपीआइ, सतीश सोरेन : झारखंड पीपुल्स पार्टी : अर्जुन पुजहर : ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, स्टीफन बेसरा : बहुजन समाज पार्टी, मोहरिल मुर्मू, बाघराई सोरेन, रसका सोरेन, रमेश टुडू, श्रीलाल किस्कू, करुण सोरन, राजेश बेसरा, प्रोबिना मुर्मू, सामुएल टुडू : सभी निर्दलीय।
गोड्डा
निशिकांत दूबे : भारतीय जनता पार्टी, प्रदीप यादव : झारखंड विकास मोर्चा, आशा माकडे : शिवसेना, मुरारी कापरी : आम अधिकार मोर्चा, बजरंगी महथा : बहुजन मुक्ति पार्टी, नूर हसन : राष्ट्रीय समता पार्टी, जफर ओबेद : बहुजन समाज पार्टी, के रंगेय्या, अनूप कुमार, महेश कुमार सुमन, वीरेंद्र कुमार, मधुसूदन राय, जीतेंद्र कुमार वर्णवाल : सभी निर्दलीय।