करवाचौथ को लेकर पानी नहीं पीया, पर कार्यकर्ताओं के उत्साह से मिल रही ऊर्जा
रोहतक में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने विकास और भ्रष्टाचारमुक्त शासन के नाम पर वोट मांगे।
जेएनएन, रोहतक। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वीरवार को पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने हरियाणाभर में जनसभाएं कीं। रोहतक में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने विकास और भ्रष्टाचारमुक्त शासन के नाम पर वोट मांगे।
स्मृति इरानी ने कहा कि पिछले पांच साल में मनोहर सरकार भ्रष्टाचारमुक्त शासन देने में पूरी तरह से सफल रही है। यह सब लोगों के भरोसे के कारण संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि आज करवाचौथ का व्रत है। मैंंने कल रात 12 बजे से पानी पीना बंद कर दिया। मुझे कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर ऊर्जा मिलती है। कार्यकर्ता के लिए हर दिन उत्सव होता है।
उन्होंने मतदाताओं को कहा कि एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने के लिए कमल के बटन को दबाएं और घर में इस दीपावली पर विकास की खुशहाली लेकर आएं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें