Move to Jagran APP

Haryana Govt 2019: BJP सरकार में अहीरवाल बेल्ट से बन सकते हैं तीन मंत्री

सूत्रों के अनुसार हर लोकसभा क्षेत्र से कम से कम एक मंत्री बनाने के फॉर्मूले पर अमल हुआ तब भी दक्षिण हरियाणा के गुरुग्राम व फरीदाबाद क्षेत्रों को सर्वाधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 10:40 AM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 10:40 AM (IST)
Haryana Govt 2019: BJP सरकार में अहीरवाल बेल्ट से बन सकते हैं तीन मंत्री
Haryana Govt 2019: BJP सरकार में अहीरवाल बेल्ट से बन सकते हैं तीन मंत्री

रेवाड़ी [महेश कुमार वैद्य]। Haryana assembly election 2019: अहीरवाल के तीन जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम से मनोहर मंत्रिमंडल में तीन मंत्री बन सकते हैं। लोकसभा स्तर पर बात की जाए तो फरीदाबाद व गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से चार विधायकों को मंत्री पद मिलने की संभावना है।

loksabha election banner

सूत्रों के अनुसार, हर लोकसभा क्षेत्र से कम से कम एक मंत्री बनाने के फॉर्मूले पर अमल हुआ तब भी दक्षिण हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्रों को सर्वाधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा।

वर्ष 2014 के बाद वर्ष 2019 में भी भाजपा को शेष हरियाणा की तुलना में अधिक समर्थन देने के कारण इस क्षेत्र को दूसरे क्षेत्रों की तुलना में अधिक ध्यान दिया जाएगा। अगर अहीरवाल सहित इन दोनों लोकसभा क्षेत्रों से भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बना या विधानसभा उपाध्यक्ष की कुर्सी इस क्षेत्र को मिली तब एक मंत्री पद कम हो जाएगा।

अहीरवाल में शामिल गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिले में कुल 11 विधानसभा सीटें है। महेंद्रगढ़ जिले की चार विधानसभा सीटें जहां भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं, वहीं रेवाड़ी जिले की तीन में से दो बावल व रेवाड़ी गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में व कोसली विस सीट रोहतक लोकसभा में शामिल है।

गुरुग्राम जिले की चार व नूंह जिले की तीन विधानसभा सीटें भी गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में शामिल है। नूंह जिले से भाजपा के पास कोई भी विधायक नहीं है, परंतु सोहना विधानसभा से चुनाव जीते संजय सिंह नूंह जिले की राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं।

भाजपा ने पिछली बार अहीरवाल की सभी 11 सीटें जीती थी। इस बार तीनों जिले से एक-एक सीट खोई है। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें फरीदाबाद जिले की व ती विधानसभा सीटें पलवल जिले की है। इस बार पलवल ने सभी तीन सीटें भाजपा की झोली में डाली है। फरीदाबाद जिले ने भी चार सीटें दी है।

इस वजह से इन दोनों जिलों से भी दो मंत्री बनाए जा सकते हैं, इसलिए गुरुग्राम और फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से दो-दो मंत्री बनने की संभावना सबसे अधिक है। दूसरे जिलों को प्रतिनिधित्व देने या किसी अन्य कारण से कोई बड़ा पेच फंसने की सूरत में भी गुरुग्राम और फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में मंत्रियों की संख्या तीन से कम नहीं होगी।

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.