Sonipat Election Results 2019 LIVE: राजनीति के अखाड़े में चित हो गए पहलवान योगेश्वर, कई मंत्री भी हारे
Sonipat Election Results LIVE 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है सोनीपत सीट से कविता जैन समेत कई मंत्री चुनाव हार गए हैं।
सोनीपत [संजय निधि]। दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत जिले की छह विधानसभा सीटों पर देशभर की नजरें लगी हुई हैं। यहां पर वोटों की गिनती जारी है। इस खबर आ रही है कि सोनीपत विधानसभा सीट से कांग्रेस के उमीदवार सुरेन्द्र पवार जीत गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मंत्री कविता जैन को 32861 वोटों से हराया है। जहां कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र पवार को 79354 वोट मिले तो मंत्री कविता जैन को सिर्फ 46493 वोट हासिल हुए। वहीं, पहली बार चुनाव लड़ रहे ओलंपिक विजेता योगेश्वर दत्त भी चुनाव हार गए हैं, उन्हें कांग्रेस के कृष्णा हुड्डा ने तकरीबन 4000 वोटों से हराया है।
इससे जाहिर होता है कि सोनीपत में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जादू सोनीपत जिले में सिर चढ़कर बोल रहा है। यहां पर बरोदा सीट पर पहलवान योगेश्वर दत्त लगातार अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा हुड्डा से पीछे चल रहे थे।
सोनीपत से भाजपा के टिकट पर कविता जैन इससे पहले लगातार दो बार विधायक रही थीं। वह साल 2009 में और 2014 में इस सीट से विधायक चुनी गई थीं। आमतौर पर यह सीट कविता जैन का गढ़ रही है। हालांकि अगर पूरे सोनीपत की बात करें तो पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है।
उधर, राई से भाजपा चुनाव जीत गई है। भाजपा नेता मोहनलाल बडोली ने चुनाव जीत गए हैं।
कविता जैन को झटका
कविता जैन का इस सीट से पिछड़ना भाजपा और उनके लिए खुद बड़ा झटका माना जा रहा है। अगर भाजपा में महिला नेताओं की बात करें तो कविता जैन का कद बहुत बड़ा है। वह दो बार विधायक के साथ मनोहर लाल सरकार में मंत्री हैं।
हुड्डा का गढ़ माना जाता है सोनीपत
वहीं अगर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बात करें तो वह इस साल हुए लोकसभा चुनाव में सोनीपत संसदीय सीट से चुनाव लड़े थे। हांलाकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वे भाजपा के रमेश कौशिक से एक लाख 64 हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गए थे।
सोनीपत से चुनाव हारना हुड्डा के लिए ब़ड़ा झटका था। क्योंकि उन्हें यहां से बड़ी उम्मीदें थीं। कांग्रेस नेता अक्सर कहते रहे हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने कार्यकाल में सोनीपत का बहुत विकास किए थे। सोनीपत को एजुकेशन हब बना दिया था।
Haryana Election Result 2019: हरियाणा में केजरीवाल के योद्धा पस्त, सभी 46 उम्मीदवारों का बुरा हाल
दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक