Move to Jagran APP

Gurgaon Election winner list 2019: यहां देखें जीते उम्मीदवारों के नाम, किस सीट से कौन जीता

Gurgaon Election winner list 2019 आकंड़ों के हिसाब से हरियाणा में किसी की सरकार बनती नहीं दिख रही है। इधर गुड़गांव जिले की 4 सीटों पर उम्मीदवार जीत चुके हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 06:51 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 06:51 PM (IST)
Gurgaon Election winner list 2019: यहां देखें जीते उम्मीदवारों के नाम, किस सीट से कौन जीता
Gurgaon Election winner list 2019: यहां देखें जीते उम्मीदवारों के नाम, किस सीट से कौन जीता

गुरुग्राम, ऑनलाइन डेस्क। Gurgaon Election winner list 2019: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। कांग्रेस शुरुआती बढ़त के बाद अब पिछड़ चुकी है। भाजपा ने शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर की मगर अब वह 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस 31 सीटों पर आगे है। जननायक जनता पार्टी किंग मेकर बनकर उभरी है।  उसे लगभग 10 सीटें प्राप्त होती दिख रही हैं। इधर अन्य भी नौ सीटों पर बढ़त लिए हुए हैं। अब देखना होगा की सरकार किसकी बनती है। आकंड़ों के हिसाब से हरियाणा में किसी की सरकार बनती नहीं दिख रही है।

loksabha election banner

इधर गुड़गांव जिले की 4 सीटों पर उम्मीदवार जीत चुके हैं हालांकि उनके नामोंं की घोषणा होनी बाकी है। बता दें कि हरियाण में विधानसभा चुनाव परिणाम की तस्वीर लगभग स्पष्ट हो चुकी हैं मगर किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। 90 सीटों पर हुए चुनाव में 46 सीटें किसी को नहीं मिली हैं। कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 31 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं। पिछली बार की तुलनाा मेें उसे ज्यादा सीटें मिल रही हैं। पिछली बार 15 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीते थे। इस बार पार्टी को 16 सीटों का फायदा होता दिख रहा है।

वहीं भाजपा 40 सीटों पर आगे है। जजपा सत्ता के संग्राम में किंग मेकर बन कर उभरी है। उसे 10 सीटे मिलती दिख रही हैं। अन्य को नौ सीटें मिली हैं। रुझान, परिणामों में तब्दील होते दिख रहे हैं, जिससे यहां त्रिशंकु विधानसभा बनना लगभग तय है। जननायक जनता पार्टी (जजपा) 10 सीटों के साथ किंग मेकर की भूमिका के एकदम निकट है। दुष्यंत चौटाला ने भी इसके संकेत दे दिया था। ऐसे में राज्य में अब सरकार बनाने की रस्साकसी काफी दिलचस्प होने वाली है।

गुड़गांव जिले की चार सीटों पर ये रहे जीते उम्मीदवारों के नाम

  • सोहना - संजय सिंह (भाजपा) 
  • बादशाहपुर- राकेश दौलताबाद (निर्दलीय)
  • गुड़गांव- सुधीर सिंलगा (भाजपा)  
  • पटौदी - सत्यप्रकाश जरावता (भाजपा)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.