Move to Jagran APP

Sirsa, Haryana Lok Sabha Election 2019 तंवर व सुनीता दुग्गल में सीधी टक्कर

सिरसा मेंं हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर का मुकाबला भाजपा की सुनीता दुग्गल से है। अशोक तंवर के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 08:00 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 08:01 PM (IST)
Sirsa, Haryana Lok Sabha Election 2019 तंवर व सुनीता दुग्गल में सीधी टक्कर
Sirsa, Haryana Lok Sabha Election 2019 तंवर व सुनीता दुग्गल में सीधी टक्कर

जेएनएन, सिरसा। सिरसा मेंं हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर का मुकाबला भाजपा की सुनीता दुग्गल से है। अशोक तंवर के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। वह कई सालों से हरियाणा की राजनीति में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती देते रहे हैं। तंवर की जीत या हार इस दावेदारी को कमजोरियांं मजबूत करेगी।

loksabha election banner

यह चौधरी देवीलाल का गढ़ कहा जाता है, लेकिन यहां उसकी विरासत को लेकर चौटाला परिवार भी पहली बार आमने सामने आ गया है। भाजपा मोदी मैजिक के सहारे कमल खिलाने को आतुर दिख रही है। डॉ. अशोक तंवर पार्टी के बड़े चेहरे तो हैंं ही साथ ही कार्यकर्ता उन्हें सीएम का भी दावेदार मान रहे हैंं। सिरसा सीट इसलिए भी वीआइपी है कि यहां तीन प्रमुख पार्टियों के प्रदेश अध्यक्षों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर सिरसा में रह रहे हैं तो टोहाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का गृह क्षेत्र है। वहीं जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी टोहाना से संबंध रखते हैंं।

यहां के चुनाव परिणाम प्रदेश की राजनीति पर सीधा असर दिखाएंगे। सिरसा के पांच, फतेहाबाद के तीन तथा एक विधानसभा क्षेत्र नरवाना जींद जिले का हिस्सा है। सुरक्षित सिरसा संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने आइआरएस रही सुनीता दुग्गल, कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, इनेलो ने निर्वतमान सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी तथा जेजेपी ने लोक गायक निर्मल सिंह मलडी को चुनाव मैदान में उतारा है।

2014 के चुनाव में देखे तो यहां से इनेलो के चरणजीत सिंह रोड़ी चुनाव जीते और उन्होंने कांग्रेस के डॉ. अशोक तंवर को 1 लाख 15 हजार से अधिक मतों से हरा दिया। इस चुनाव में मोदी की लहर थी। इस लहर के बावजूद सिरसा सीट पर इनेलो अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही, लेकिन अब हालात दूसरे हैंं, एक ग्रामीण क्षेत्र में मोदी की खुलकर चर्चा होना और दूसरा चौटाला परिवार में बिखराव एक बड़े नुकसान का कारण बन रहा है। इस चुनाव में एक और देखने की बात यह है कि भाजपा जिसे शहर की पार्टी कहते थे, उसे गांव में भी आधार मिला है।

सिरसा लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या

हलका पुरूष महिला कुल मतदाता

नरवाना 108322 91937 200259

टाेहाना 111677 99523 211200

फतेहाबाद 123257 108593 231850

रतिया 108827 98478 207305

कालांवाली 92702 81439 174141

डबवाली 104159 91014 195173

रानियां 93992 82937 176929

सिरसा 105714 94691 200405

ऐलनाबाद 94813 82733 177546

कुल 890058 824361 1760449

सर्विस् वोट 3247 82 3329

कुल 1763778

2014 के लोकसभा चुनाव का परिणाम

हलका अशोक तंवर चरणजीत रोड़ी डा. सुशील इंदाैरा

नरवाना 31012 74773 23284

टोहाना 56637 47863 34375

फतेहाबाद 34303 55425 55950

रतिया 50853 52772 27359

कालांवाली 43004 57765 13174

डबवाली 56447 58432 15092

रानियां 46675 55423 15036

सिरसा 30456 42920 36554

ऐलनाबाद 41228 60840 20204

कुल 390634 506370 241067  

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.