Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019: भाजपा ने हरियाणा के आठ सीटों के प्रत्‍याशी घोषित किए

Loksabha Election 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के 10 में से आठ सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 04:01 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 08:51 PM (IST)
Loksabha Election 2019: भाजपा ने हरियाणा के  आठ सीटों के प्रत्‍याशी घोषित किए
Loksabha Election 2019: भाजपा ने हरियाणा के आठ सीटों के प्रत्‍याशी घोषित किए

चंडीगढ़, जेएनएन। Loksabha Election 2019  के लिए भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के 10 में से आठ सीटों के लिए अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने हिसार और रोहतक लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्‍मीदवारोें की घोषणा नहीं की है। करनाल से सांसद अश्विनी चोपड़ा का टिकट काट दिया गया है।

loksabha election banner

रोहतक और हिसार सीटों के लिए प्रत्‍याशी घोषित, करनाल से अश्विनी चोपड़ा का टिकट कटा

भाजपा ने अश्विनी चोपड़ा को छोड़कर सभी मौजूदा सांसदों पर फिर भरोसा जताया है। करनाल से अश्‍वनी चोपड़ा का टिकट काट दिया गया है। अंबाला से रतन लाल कटारिया को टिकट दिया गया है। वहीं कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी के बागी होने के बाद मनोहरलाल सरकार के मंत्री नायब सिंह सैनी पर दांव खेला गया है। सिरसा से सुनीता दुग्गल भाजपा की प्रत्‍याशी होंगी।

ऊपर (बाएं से)- सुनीता दुग्‍गल, धर्मवीर सिंह और रतनलाल कटारिया। नीचे (बाएं से)- रमेश कौशिक, नायब सिंह सैनी और संजय भाटिया।

करनाल से संजय भाटिया को अश्‍विनी चोपड़ा की जगह भाजपा टिकट दिया गया है। भाजपा ने साेनीपत में सारी कयासबाजी से अलग मौजूदा सांसद रमेश चंद्र कौशिक को ही दोबारा प्रत्‍यशी बनाया गया है। भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से धर्मवीर सिंह इस बार फिर भाजपा प्रत्‍याशी होंगे। गुड़गांव से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और फरीदाबाद से केंद्रीय राज्‍य मंत्री किशन पाल गुर्जर फिर से भाजपा के उम्‍मीदवार होंगे।

ये होंगे भाजपा प्रत्‍याशी

1. गुड़गांव-             राव इंद्रजीत सिंह

2. फरीदाबाद-         किशन पाल गुर्जर

3. कुरुक्षेत्र-              नायब सिंह सैनी

4. सिरसा (एससी)-   सुनीता दुग्गल

5. करनाल-             संजय भाटिया

6. सोनीपत-            रमेश चंद्र कौशिक

भिवानी महेंद्रगढ़-     धर्मवीर सिंह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.