Move to Jagran APP

Hisar, Haryana Lok Sabha Election 2019 नेता पुत्राें दुष्‍यंत, बृजेंद्र और भव्‍य में तिकोनी लड़ाई

Lok Sabha Election 2019 में हिसार सीट पर इस बार कड़ी लड़ाई है। यहां तीन नेता पुत्रों दुष्‍यंत चाैटाला बृजेंद्र सिंह और भव्‍य बिश्‍नोई के बीच टक्‍कर है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 07:06 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 07:06 PM (IST)
Hisar, Haryana Lok Sabha Election 2019 नेता पुत्राें दुष्‍यंत, बृजेंद्र और भव्‍य में तिकोनी लड़ाई
Hisar, Haryana Lok Sabha Election 2019 नेता पुत्राें दुष्‍यंत, बृजेंद्र और भव्‍य में तिकोनी लड़ाई

हिसार, [चेतन सिंह]। Lok Sabba Election 2019 में हिसार में इस बार नेता पुत्रों के बीच टक्कर है। यहां जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता अजय चौटाला के पुत्र दुष्यंत चौटाला, भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह और कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के पुत्र भव्य विश्नोई के बीच कड़ा मुकाबला है। इन तीनों नेता पुत्रों में जो भी जीतेगा वह पिता की तरह राजनीति में स्थापित होने के लिए कदम आगे बढ़ाएगा। वैसे दुष्यंत चौटाला हरियाणा की राजनीति में अपनी पहचान बना चुके हैं लेकिन, अन्‍य दो की इस चुनाव से राजनीति में शुरूआत हाे रही है। वस्‍तुत: यहां मुकाबला तीन राजनीति घरानों का है।

prime article banner

दुष्यंत चौटाला ने 2014 में कुलदीप बिश्‍नोई को हराया था और पहली बार सांसद बने थे। ले‍किन, इस बार उनकी राह आसान नहीं दिख रही। उनका भाजपा प्रत्‍याशी बृजेंद्र सिंह और कांग्रेस प्रत्‍याशी भव्‍य बिश्‍नोई से मुकाबला है। बृजेंद्र और भव्‍य पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। बृजेंद्र सिंह अपनी आइएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए हैं।

हिसार लोकसभा क्षेत्र में करीब 16 लाख 31 हजार मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। हिसार में तीन राजनीतिक घराने मैदान में है। ओमप्रकाश चौटाला के बड़े बेटे डॉ. अजय चौटाला के बड़े पुत्र दुष्यंत चौटाला,  कुलदीप बिश्नोई के पुत्र भव्य बिश्नोई और सर छोटूराम के नाती चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। पिछली बार इनेलो की टिकट पर दुष्यंत चौटाला ने चुनाव लड़ा था और भाजपा-हजकां के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप बिश्नोई को हराया था। उस चुनाव में कांग्रेस तीसरे नंबर रही थी। कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री संपत सिंह ने चुनाव लड़ा था।

2014 के लोकसभा दुष्यंत चौटाला को उचाना और नारनौंद में अच्छी लीड मिली थी जिसकी बदौलत उन्होंने कुलदीप बिश्नोई और संपत सिंह जैसे दिग्गजों को हराया था। इस बार परिस्थितियां बिल्कुल उलट दिख रही हैं। भाजपा के बृजेंद्र सिंह उचाना के रहने वाले हैं और अपने क्षेत्र में उनके पिता बीरेंद्र सिंह का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। इनेलो ने नारनौंद के सुरेश कोथ को मैदान में उतारा है। सुरेश कोथ बारह खाप के लंबे समय से प्रधान रहे हैं। सुरेश कोथ की किसान नेता के रूप में भी मजबूत छवि है। इसके अलावा हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद हलके से विधायक हैं।

---------
2014 लोकसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्रवार ऐसा रहा था वोटों का आंकड़ा

उचाना विस सीट
दुष्यंत चौटाला- 87243
कुलदीप बिश्‍नोई - 36254
संपत सिंह- 13070

आदमपुर -
दुष्यंत चौटाला- 43286
कुलदीप बिश्‍नोई - 59479
संपत सिंह-9289

उकलाना::
दुष्यंत चौटाला- 73563
कुलदीप बिश्‍नोई - 40916
संपत सिंह-13002

नारनौंद:::
दुष्यंत चौटाला- 81687
कुलदीप बिश्‍नोई- 39303
संपत सिंह- 13351

हांसी::
दुष्यंत चौटाला- 45876
कुलदीप बिश्‍नोई -55441
संपत सिंह- 12093

बरवाला:::
दुष्यंत चौटाला- 43462
कुलदीप बिश्‍नोई-56576
संपत सिंह -9352

हिसार:::
दुष्यंत चौटाला- 24238
कुलदीप बिश्‍नोई-67452
संपत  सिंह- 5035

नलवा:::
दुष्यंत चौटाला- 44096
कुलदीप बिश्‍नोई-49494
संपत सिंह- 11697

बवानीखेड़ा::
दुष्यंत चौटाला- 50762
कुलदीप बिश्‍नाेई-57304
संपत सिंह- 15602
--------
इन हलकों में इस पार्टी के जीते थे विधायक
उचाना- भाजपा
नारनौंद- भाजपा
हांसी - हजकां
आदमपुर- हजकां
नलवा- इनेलो
हिसार - भाजपा
बवानीखेड़ा- भाजपा
बरवाला- इनेलो
उकलाना- इनेलो।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.