Move to Jagran APP

हरियाणा सीएम मनोहर बोले, नेहरू की गलतियों के कारण कश्‍मीर में लागू हुई धारा 370

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू की गलतियों के कारण कश्‍मीर में धारा 370 लगी। देश के विभाजन के लिए भी वह जिम्‍मेदार थे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 06:43 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 08:42 AM (IST)
हरियाणा सीएम मनोहर बोले, नेहरू की गलतियों के कारण कश्‍मीर में लागू हुई धारा 370
हरियाणा सीएम मनोहर बोले, नेहरू की गलतियों के कारण कश्‍मीर में लागू हुई धारा 370

जेएनएन, भिवानी। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू की गलतियों के कारण कश्‍मीर में धारा 370 लगाी। कश्‍मीर भारत का अभिन्‍न अंग हो सकता था, नेहरू की गलतियों के कारण मामला उलझ गया। हम लगातार कर रहे हैं कि कश्‍मीर से धारा 370 हटनी चाहिए और दूसरी ओर कांग्रेस कहती है कि इसे बनाए रखेगी।

loksabha election banner

उन्‍होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि समाज व गरीब का भला करना सरकारों का कार्य होता है। जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने गरीबी हटाने का नारा दिया था। इस पार्टी की चौथी पीढ़ी भी अब यही नारा दे रही है। इसे क्या कहूं सपूत या कपूत। पप्पू भी अब गरीबी हटाने का नारा दे रहा है। इतने सालों राज करते हुए इस पार्टी ने गरीबी नहीं हटाई, केवल अपने घर भरे।

गरीबी हटाओ के नारे के लिए राहुल गांधी पर किया तंज, कहा- इसे कपूत कहूं या सपूत

मनोहर लाल ने कांग्रेस पर देश के टुकड़े करने के आरोप लगाए। कश्मीर इस देश का अभिन्न अंग हो सकता था, लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू की गलतियों से धारा 370 लगी। हम हटाने की बात करते हैं और वे कहते हैं हम धारा 370 हटाएंगे नहीं। एक तरफ हमने सेना के अधिकारों को मजबूत किया है और एफ्स्पा कानून लगाया है और वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस कहती है कि वह इस कानून को हटाएंगे। हमारी आबादी बेशक कम है पर हमारी सेना में हरियाणा से दस फीसद हैं। इनके सामने देश एक जमीन का टुकड़ा मात्र है। जमीन का टुकड़ा मानेंगे तो देश की रक्षा नहीं कर सकते हैं।

सीएम भिवानी में भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रवाद, बिना सिफारिश के भर्तियां व विकास को मुख्य मुद्दा बताया। मनोहर लाल ने कहा कि कार्यकर्ता भी जनता का ही हिस्सा हैं। मुख्यमंत्री ने जनसभा में सुरक्षा के लिए खड़े पुलिसकर्मियों को बीच से हटने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता व हमारे बीच पुलिस वालों का क्या काम। मुख्यमंत्री का यह नया अंदाज कुछ जुदा-जुदा दिखाई दिया। मनोहर लाल ने लोकसभा चुनावों को विश्व का सबसे बड़ा उत्सव बताया।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस गरीरी हटाने की बात कर रही है। जब उनकी सरकार रही तब उन्होंने गरीब हटाई तो अपने रिश्तेदारों, परिवार के लोगों की हटाई है। करीबियों के घर भरे हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के करीबी के घर से 281 करोड़ रुपये पकड़े। भ्रष्टाचार सीमा तक बढ़ाया। टू जी घोटाले, जमीनों के घोटाले किए। पूरे एनसीआर एरिया में जमीनों की लूट खसोट की गई, लेकिन भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से रोक लगाई है। कर्मचारी कहते थे कि ऊपर वाले को देने पड़ते हैं। भ्रष्टाचार कौन करते थे। नेता व अधिकारी करते थे, लेकिन अब हमने पूरी तरह से भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया।

कांग्रेस की थी बीबीसी की सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय थानों में दलाल खड़े होते थे। अध्यापकों के ट्रांसफर के 20-20 हजार रुपये लिए जाते थे। कांग्रेस के समय बीबीसी की सरकार हुआ करती थी। बीबीसी यानी बदलियां, भर्तियां व सीएलयू। अब न बदलियां और न ही भर्तियां बिकती हैं और न ही सीएलयू के नाम पर पैसे लिए जाते हैं। आज बगैर पैसे के नौकरियां लगती हैं। मनोहर लाल ने कहा कि सरकार को बनाने में भूमिका भाजपा कार्यकर्ताओं की होती है। समर्थकों की होती है। सरकार बनने के लिए मैने कार्यकर्ताओं से पूछा कि हमने कार्य किसके लिए करने चाहिए। हमने सबके कार्य किए और सभी में कार्यकर्ता भी शामिल हैं। कांग्रेसियों के भी कार्य हुए। यही वजह है कि आज विरोधी पार्टियों के नेता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

300 में से 293 टेलों पर पहुंचाया पानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि दक्षिण हरियाणा में पानी की समस्या को समझा। 40 साल पहले चौ. बंसीलाल ने नहरें बनाई थीं, लेकिन पानी नहीं पहुंचता था। हमने 300 में से 293 टेलों में हमने दक्षिण हरियाणा के इन जिलों में पानी पहुंचाया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.