हेमामालिनी ने मोदी के नाम पर मांगा वोट, कहा- PM ने विश्व में भारत को दिलाई अलग पहचान
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली के लिए अभिनेत्री व भाजपा नेत्री हेमामालिनी जींद पहुंची। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के नाम पर लोगों को भाजपा को वोट देने को कहा।
जेएनएन, जींद। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली के लिए अभिनेत्री व भाजपा नेत्री हेमामालिनी जींद पहुंची। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के नाम पर लोगों को भाजपा को वोट देने को कहा। उन्होंने कहा कि आप सबने मिलकर वर्ष 2014 में मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। आगे भी मोदी को मौका देंगे ऐसा विश्वास है।
हेमामालिनी कहा कि मोदी सरकार ने सभी वर्गों के हितों के लिए काम किया है। उन्होंने इतना काम किया, जिसे इतने कम समय में गिनाया नहीं जा सकता। मोदी गरीब वर्ग, पिछड़े वर्ग और किसानों की पीड़ा जानते हैं, इसलिए उन्होंने इस वर्ग के कल्याण के लिए सबसे ज्यादा काम किया।
हेमा ने कहा कि 70 वर्षों में कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। पीएम मोदी ने पिछले पांच सालों में भारत को विश्व में एक नई पहचान दिलाई। हिंंदुस्तान की सभ्यता संस्कृति से दुनिया के लोग काफी प्रभावित हैं। उन्होंने हमारे देश की महानता के बारे में दुनिया को जानकारी दी। मोदी के कार्य से देश में बदलाव आ रहा है। भ्रष्टाचार खत्म हो गया है।
हेमामालिनी ने कहा कि देश की सीमा नरेंद्र मोदी के हाथों में पिछले पांच सालों से सुरक्षित थी। आगे भी मजबूत राष्ट्रवाद और विकास अगर चाहिए तो मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बननी जरूरी है। उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 के बीच में देश की आभा विदेशों में खूब चमकी है। उसका एक मात्र कारण केंद्र में नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री होना है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप