Move to Jagran APP

आप ने तय किए उम्मीदवार, जयहिंद फरीदाबाद, पृथ्वीराज अंबाला व कृष्ण कुमार करनाल से होंगे प्रत्याशी

हरियाणा में महागठबंधन की संभावना खत्‍म होने के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्‍याशी तय कर लिए हैं। आप के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद फरीदाबाद से चुनाव लड़ेंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 07:36 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 05:01 PM (IST)
आप ने तय किए उम्मीदवार, जयहिंद फरीदाबाद, पृथ्वीराज अंबाला व कृष्ण कुमार करनाल से होंगे प्रत्याशी
आप ने तय किए उम्मीदवार, जयहिंद फरीदाबाद, पृथ्वीराज अंबाला व कृष्ण कुमार करनाल से होंगे प्रत्याशी

चंडीगढ़ जेएनएन। हरियाणा में महागठबंधन का फंडा फेल हो जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने हिस्से की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का औपचारिक एेलान कर दिया है। जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के गठबंधन में करनाल, फरीदाबाद व अंबाला सीटें आप के हिस्से में आई हैैं। आप ने फरीदाबाद में ब्राह्मण, करनाल में गुर्जर तथा अंबाला में दलित उम्मीदवारों पर दांव खेला है।

loksabha election banner

करनाल में अधिवक्ता कृष्ण कुमार को टिकट देने की तैयारी

आप की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नवीन जयहिंद फरीदाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनकी इच्छा करनाल लोकसभा सीट पर ताल ठोंकने की थी, लेकिन आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जातिगत समीकरणों के आधार पर नवीन जयहिंद को फरीदाबाद से ताल ठोंकने के लिए कह सकते हैैं।

नवीन जयहिंद ने पिछला लोकसभा चुनाव रोहतक से लड़ा था। इस बार रोहतक लोकसभा सीट जननायक जनता पार्टी के खाते में गई है। यहां से कांग्र्रेस के दीपेंद्र हुड्डा और भाजपा के डा. अरविंद शर्मा चुनाव लड़ रहे हैैं। जननायक जनता पार्टी ने छात्र नेता प्रदीप देसवाल को टिकट दिया है। अंबाला में पूर्व डीजीपी पृथ्वी सिंह को आम आदमी पार्टी का टिकट दिया जा सकता है, जबकि करनाल में अधिवक्ता कृष्ण कुमार पर दांव खेला जा सकता है।

इसलिए फरीदाबाद में ताल ठोंकेंगे नवीन जयहिंद

नवीन जयहिंद को फरीदाबाद लोकसभा सीट पर शिफ्ट करने के कई अहम कारण हैैं। यहां भाजपा ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और कांग्र्रेस ने ललित नागर को मैदान में उतार रखा है। इस लोकसभा सीट पर ब्राह्मण समुदाय की करीब दो लाख वोट हैं। दूसरा यह क्षेत्र दिल्ली से सटा हुआ है। पूर्व हुड्डा सरकार में आनंद कौशिक और शिवचरण शर्मा यहां से विधायक रह चुके हैं।

मनोहर सरकार में टेकचंद शर्मा और मूलचंद शर्मा भी विधायक हैं। दूसरा पूर्वांचल समाज का यहां काफी रसूख है, जिसके चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने करनाल की बजाय फरीदाबाद से नवीन जयहिंद को मैदान में उतारने की तैयारी की है। जननायक जनता पार्टी का वोट भी जयहिंद के काम आएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.