Move to Jagran APP

ऐसे 8 क्रिकेटर जिन्होंने राजनीति के मैदान पर खेली पारी

आज ‘गोती’ के उपनाम से विख्यात गौतम गंभीर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है। भारत के इस पूर्व ओपनर के बारे में खबर है कि वे लोकसभा चुनाव में भी उतर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ क्रिकेटरों से रूबरू करा रहे हैं जिन्होंने राजनीति की जमीन पर बल्लेबाजी को चुना है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 03:00 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 03:00 PM (IST)
ऐसे 8 क्रिकेटर जिन्होंने राजनीति के मैदान पर खेली पारी
ऐसे 8 क्रिकेटर जिन्होंने राजनीति के मैदान पर खेली पारी

नई दिल्ली, जेएनएन। क्रिकेट देश का सबसे लोकप्रिय खेल है। क्रिकेट खेलने के दौरान इन दिग्गजों की लोकप्रियता सातवें आसमान पर होती है। इन्हीं में से कुछ क्रिकेटरों ने खेल के मैदान पर सबका मनोरंजन करने के बाद राजनीति की पिच पर जाकर लोगों की सेवा करने की ठानी। आज ‘गोती’ के उपनाम से विख्यात गौतम गंभीर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है। भारत के इस पूर्व ओपनर के बारे में खबर है कि वे लोकसभा चुनाव में भी उतर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ क्रिकेटरों से रूबरू करा रहे हैं जिन्होंने राजनीति की जमीन पर बल्लेबाजी को चुना है।

loksabha election banner

1 नवजोत सिंह सिद्धू

वर्तामन में पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू भारतीय राजनीति के जाने पहचाने चेहरे हैं। नवजोत न सिर्फ सक्रिय राजनीति के लिए बल्कि अपने भाषण कला के लिए भी जाने जाते हैं। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रहे सिद्धू ने राजनीति की शुरुआत भाजपा के साथ की थी। 2004 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर अमृतसर से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। 2016 में राज्यसभा सांसद भी बने। 2017 में भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। नवजोत अपने छक्के मारने की कला के लिए जाने जाते थे। उस दौर में लोग उन्हें 'सिक्सर सिंह' बुलाते थे।

2. मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन कांग्रेस के नेता हैं। फिलहाल वह तेलंगाना कांग्रेस वर्किंग कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। 2009 में पहली बार अजहरुद्दीन कांग्रेस के टिकट पर मुरादाबाद सीट से चुनकर संसद पहुंचे। इस बार उनके हैदराबाद से लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

3. चेतन चौहान

भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व ओपनर बल्लेबाज चेतन चौहान भाजपा के दिग्गज नेता हैं। कभी सुनील गवास्कर के ओपनिंग पार्टनर रहे चेतन फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री हैं। चेतन दो बार अमरोहा से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के चैयरमैन भी रह चुके हैं।

4. कीर्ति आजाद

बिहार से अपनी राजनीतिक पारी खेलने वाली कीर्ति आजाद कांग्रेस के नेता हैं। भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे कीर्ति 1983 के विश्वकप के बाद चर्चा में आए। कीर्ति ने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत भाजपा के साथ की थी। पहले दिल्ली की गोल मार्केट से विधायक बने और उसके बाद 2014 में दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने। 2015 में उन्हें भाजपा से निलंबित कर दिया गया। कीर्ति आजाद के पिता 80 के दशक में बिहार के मुख्यमंत्री थे।

5. मोहम्मद कैफ

भारतीय टीम के सबसे चर्चित फिल्डर और नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल के हीरो रहे मोहम्मद कैफ ने भी राजनीति में हाथ आजमाया है। 2014 में कांग्रेस की टिकट से उत्तर प्रदेश के फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा के दिग्गज नेता केशव प्रसाद मौर्य के सामने शिकस्त झेलना पड़ी।

6. एस. श्रीसंत

एस. श्रीसंत को हाल ही में आजीवन प्रतिबंध हटाया गया।

2007 के टी-20 विश्वकप और 2011 के वनडे विश्वकप टीम का हिस्सा रहे श्रीसंत ने भाजपा के सहारे राजनीति में उतरे। 2016 में भाजपा के टिकट पर केरल विधानसभा का चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली।

7. विनोद कांबली

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी साझीदारी के लिए मशहूर कांबली भी राजनीति के मैदान में उतरे। विनोद कांबली 2009 में लोक भारती पार्टी से जुड़े। उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा पर सफलता हाथ नहीं लगी।

8. मंसूर अली खान पटौदी

टाईगर पटौदी के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी ने भी राजनीति की पिच पारी खेली। 1191 में भोपाल से कांग्रेस का हाथ थामा, लेकिन इस चुनाव में वह जीत दर्ज नहीं कर पाए। इसके बाद उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा।

भारत के अलावा दुनिया में भी कई क्रिकेटर राजनीति में हाथ आजमा चुके हैं। इमरान खान फिलहाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं। इसके अलावा सनथ जयसूर्या, तिलकरत्‍ने और अर्जुन रणतुंगा ने भी राजनीतिक पारी खेली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.