Move to Jagran APP

Haryana, Maharashtra Election Result 2019: हरियाणा में अटकी बीजेपी, महाराष्ट्र में 50-50 का फॉर्मूला

Haryana Maharashtra Election Result 2019 सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना और हमारे बीच जो तय हुआ था हम उसी पर आगे बढ़ेंगे।

By Digpal SinghEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 06:53 AM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 11:10 PM (IST)
Haryana, Maharashtra Election Result 2019: हरियाणा में अटकी बीजेपी, महाराष्ट्र में 50-50 का फॉर्मूला
Haryana, Maharashtra Election Result 2019: हरियाणा में अटकी बीजेपी, महाराष्ट्र में 50-50 का फॉर्मूला

नई दिल्ली, जेएनएन Haryana, Maharashtra Election Result 2019: महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा-शिवसेना गठबंधन एकबार फिर सत्ता में वापसी को तैयार है जबकि हरियाणा में भाजपा बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है। यहां बीजेपी 39 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 1 सीट पर वह आगे चल रही है। कांग्रेस 31 सीटें जीत चुकी है, जबकि जेजेपी 10 सीटों पर कब्जा करने में कामयाब रही है।

prime article banner

Haryana, Maharashtra Election Result 2019 Live Updates

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि हम लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक और सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हैं।  यह भारतीय जनता पार्टी के लिए एक नैतिक हार है। पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उनका पूरा नेतृत्व जमीनी हकीकत से कटा हुआ था।

महाराष्ट्र के लोगों को धन्यवाद देते हुए पीएम मदी ने कहा कि हमें एक बार फिर से लोगों का समर्थन मिला है। महाराष्ट्र की प्रगति की दिशा में हमारा काम जारी रहेगा। मैं बीजेपी, शिवसेना और हमारे पूरे एनडीए परिवार के हर कार्यकर्ता को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सलाम करता हूं।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि हमें आशीर्वाद देने के लिए मैं हरियाणा के लोगों को धन्यवाद देता हूं। हम राज्य की प्रगति के लिए समान उत्साह और समर्पण के साथ काम करते रहेंगे। मैं मेहनती बीजेपी हरियाणा के कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं, जिन्होंने हमारे विकास के एजेंडे को विस्तार दिया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सीएम देवेंद्र फडणवीस, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी को इस चुनावी जीत के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

सूत्रों के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर आज शाम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करेंगे। सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

हरियाणा के मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र से जीते हैं। उन्होंने अपना विनिंग सर्टिफिकेट कलेक्ट किया।

चुनाव जीतने के बाद शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने अपना विनिंग सर्टिफिकेट कलेक्ट किया। वर्ली विधानसभा सीट से जीते हैं आदित्य ठाकरे।

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना और हमारे बीच जो तय हुआ था हम उसी पर आगे बढ़ेंगे। जो तय किया गया है वह आपको सही समय पर पता चल जाएगा।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 50-50 का फॉर्मूला तय किया गया है। चर्चा होनी चाहिए और फिर यह तय किया जाना चाहिए कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा। 

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि पिता होने के नाते मुझे अपने बेटे पर गर्व है। मुझे खुशी है कि लोगों ने उसे इतना प्यार दिया।

गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से जीत के बाद कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि ये जनादेश हरियाणा की वर्तमान सरकार के खिलाफ है। सभी दलों को एकजुट होकर एक मजबूत सरकार बनानी चाहिए। चाहे वह जेजेपी, बसपा, इनेलो या निर्दलीय उम्मीदवार हों।

महाराष्ट्र: वर्ली विधानसभा सीट से जीते आदित्य ठाकरे 

महाराष्ट्र: मुंबई में पार्टी कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, वह नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से आगे हैं।

उद्धव ठाकरे: जनता की उम्मीदों के मुताबिक काम करेंगे। जो लोग चुनकर आए हैं उन्हें अच्छा काम करना होगा।

दुष्यंत चौटाला: वीवीपीएटी से पर्चियों की गिनती जारी है। जैसे ही मुझे प्रमाण पत्र मिलता है, मैं सभी के साथ चर्चा करूंगा, कल विधायकों के साथ बैठक करूंगा और आगे की रणनीति पर चर्चा करूंगा। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मेरा मानना है कि राज्य बदलाव चाहता हैं और जेजेपी इस बदलाव को लाएगी।

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भाजपा दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

यूपी (पूर्व) के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि हरियाणा और महाराष्ट्र के नतीजों से खुश हूं।

समाचार एजेंसी आइएएनएस के मुताबिक, हरियाणा में भाजपा 38 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल विधानसभा सीट पर 41,950 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के तरलोचन सिंह पीछे चल रहे हैं।

ओडिशा की बीजापुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजू जनता दल (BJD) ने जीत दर्ज की है।

छत्‍तीसगढ़ की चित्रकोट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव कांग्रेस पार्टी जीत गई है। 

हरियाणा भाजपा के प्रमुख सुभाष बराला ने कहा कि मैंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। मेरे इस्‍तीफे की खबर अफवाह है।  

महाराष्ट्र- बीजेपी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है। फिलहाल भाजपा 97 सीटों पर आगे चल रही है। इसके साथ ही शिवसेना ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है और 55 सीटों पर आगे चल रही है। एनसीपी ने 1 सीट जीती है और 54 सीटों पर और कांग्रेस 44 पर आगे चल रही है।

हरियाणा- चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 39 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 90 सीटों में से 33 सीटों पर आगे है।

चुनाव जीतने पर जेजेपी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि न मैं किंग हूं और ना मैं किंगमेकर हूं।

कांग्रेस के डीएस हुड्डा ने हरियाणा के चुनावी रुझानों को लेकर कहा है कि ​​आज यह स्पष्ट है कि लोगों का जनादेश खट्टर सरकार को हटाना था। मैं दुष्यंत चौटाला (जेजेपी), स्वतंत्र उम्मीदवारों और अन्य दलों से हरियाणा में एक साथ आने और गठबंधन सरकार बनाने के लिए कहना चाहता हूं ताकि लोगों के जनादेश का सम्मान किया जा सके।

हरियाणा में सरकार बनाने की कवायद के बीच जेजेपी विधायक दल की बैठक कल आयोजित की जाएगी। बता दें, हरियाणा के रुझानों में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया है। ऐसे में जेजेपी की भूमिका अहम हो जाती है।

महाराष्ट्र में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के रुझानों में बहुमत से दूर रहने के बाद अपनी हार स्वीकार की है। पवार ने कहा है कि विपक्ष ने काफी मेहनत की है। उन्होंने साथ ही कहा कि कांग्रेस-एनसीपी और सहयोगी दलों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। मैं सबको धन्यवाद देता हूं। सत्ता आती है, सत्ता जाती है लेकिन हम जनता के सहयोग के लिए धन्यवाद करते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला कैथला सीट से अपना चुनाव हार गए हैं। सुरजेवाला 567 वोटों से अपना चुनाव हार गए हैं। इसके साथ ही हरियाणा सरकार में मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। 

हरियाणा में सरकार बनाने की कवायद के बीच भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि अब समय आ चुका है कि कांग्रेस, जेजेपी और अन्य मिलकर एक मजबूत सरकार बनाएं। उन्होंने साथ ही कहा कि इस गठबंधन में सबको सम्मान मिलेगा और सभी को उचित जगह मिलेगी।

हरियाणा- भाजपा उम्मीदवार और पहलवान योगेश्वर दत्त बरोडा विधानसभा सीट से हार गए हैं।

भाजपा उम्मीदवार और पहलवान बबीता फोगाट चरखी दादरी सीट से फिलहाल पीछे चल रही हैं। वह 1410 वोटों से पीछे चल रही हैं।

हरियाणा- भाजपा उम्मीदवार और पहलवान योगेश्वर दत्त बरोडा विधानसभा सीट से पिछड़ गए हैं। वह 3590 सीटों से पीछे चल रहे हैं।

हरियाणा में चुनावी रुझानों जैसे-जैसे साफ हो रहे हैं, उसे देखते हुए वहां त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार नजर आ रहे हैं। एबीपी न्यूज के मुताबिक हरियाणा में राजनीतिक हालात को देखते हुए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस बीच कांग्रेस के खेमे में भी सरकार बनाने को लेकर कोशिशें चल रही हैं। फिलहाल यहां कांटे का मुकाबला चल रहा है।

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी(जेजेपी) के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने उन्हें कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों के बीच कहा है कि इसको लेकर उनकी किसी से कोई बातचीत नहीं हुई है। चौटाला ने कहा है कि पूरे नतीजे सामने आने के बाद ही इसपर फैसला लिया जाएगा।

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर(दक्षिण-पश्चिम) सीट से फिलहाल आगे चल रहे हैं। वह 8398 वोटों के साथ फिलहाल आगे चल रहे हैं। महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन को रुझानों में बहुमत मिला है।

महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावी रुझानों में शिवसेना और भाजपा गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पा लिया है। इस बीच शिवसेना के संजय राउत ने रुझानों के बीच कहा है कि वह उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सीटें बुरी नहीं हैं, ऐसा होता है कभी कभी। संजय राउत ने कहा कि वह भाजपा गठबंधन के साथ आगे बढ़ेंगे। हम 50-50 फॉर्मुला पर सहमत हुए हैं।

हरियाणा के रुझानों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। इस बीच हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने आज दिल्ली में पार्टी नेता अहमद पटेल से मुलाकात की है।

सिक्किम विधानसभा उपचुनाव: मार्टम-रमटेक (बीएल) विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

महाराष्ट्र- भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार यहां चुनावी रुझानों में बहुमत हासिल कर चुकी है। फिलहाल भाजपा 101 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है तो शिवसेना 64 सीटों पर आगे चल रही है।एनसीपी 52 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं कांग्रेस 39 सीटों पर आगे है।

हरियाणा में चुनावी रुझानों के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भूपिंदर सिंह हुड्डा से फोन पर बातचीत की है। यहां रुझानों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा फिलहाल बहुमत के आंकड़े से दूर है।

 हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक की गढ़ी सांपला-किलोई सीट से मैदान में हैं। कांग्रेस उम्मीदवार हुड्डा इस सीट से बढ़त बनाए हुए हैं।

चुनाव आयोग के जो रुझान सामने आए हैं उनमें पिहोवा सीट से संदीप सिंह आगे चल रहे हैं। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पिहोवा सीट से मैदान में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक संदीप सिंह 1606 वोटों से आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र- पर्ली विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार पंकजा मुंडे पीछे चल रही हैं।

हरियाणा- बरोडा से भाजपा के उम्मीदवार योगोश्वर दत्त सिर्फ 430 वोटों से फिलहाल आगे चल रही है।

हरियाणा- जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला हरियाणा की उचाना कलां विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

हरियाणा- कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला कैथल विधानसभा क्षेत्र से फिलहाल आगे चल रहे हैं। 5वें दौर की मतगणना के बाद वह बढ़त बनाए हुए हैं।

 महाराष्ट्र- चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 99 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं शिवसेना 60 सीटों पर आगे चल रही है। एनसीपी 48 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं 40 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।

हरियाणा- तीसरे दौर की मतगणना के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल विधानसभा सीट से 14030 वोटों से आगे चल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: धर्मशाला और पछाड़ सीट पर भाजपा आगे चल रही है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा 5 सीटों पर आगे चल रही है। बसपा 2 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं 2 सीटों पर सपा आगे चल रही है। कांग्रेस 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

दूसरे दौर की मतगणना के बाद नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से सीएम देवेंद्र फणनवीस आगे चल रहे हैं।

गुजरात विधानसभा उपचुनाव: यहां कांग्रेस 3 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा 2 सीटों पर आगे चल रही है।

महाराष्ट्र: पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रीति शिंदे सोलापुर सीट से पीछे चल रही है।

पंजाब विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस 3 सीटों पर फिलहाल आगे चल रही है जबकि शिरोमणि अकाली दल को एक सीट पर बढ़त है।

महाराष्ट्र- भाजपा फिलहाल 75 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं शिवसेना 47 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 43 सीटों पर आगे चल रही है तो अन्य ने 65 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

हरियाणा- चुनाव आयोग के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी 29 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 21 सीटों पर आगे चल रही है तो जननायक पार्टी 10 सीटों पर आगे है तो अन्य 9 सीटों पर आगे है।

हरियाणा- भाजपा की उम्मीदवार और पहलवान बबीता फोगाट चरखी दादरी विधानसभा सीट से फिलहाल आगे चल रही हैं। हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस के बीच नतीजों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

हरियाणा- चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है।जननायक जनता पार्टी 7 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है वहीं अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में जंग जारी है। महाराष्ट्र के रुझानों में भाजपा की लहर साफ देखी जा सकती है तो हरियाणा के रुझानों में कांटे की टक्कर साफ देखी जा सकती है। यहां भाजपा, बहुमत के आंकड़े से नीचे आ गई है।

हरियाणा- पहले दौर की मतगणना के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाव विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र- चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 21 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। इसके अलावा शिवसेना 15 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है तो एनसीपी 13 सीटों पर आगे है।

हरियाणा- चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, जननायक जनता पार्टी 2 सीटों पर आगे, भारतीय जनता पार्टी 1 सीट पर और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।

महाराष्ट्र- मतगणना के पहले दौर के बाद भाजपा के विखे पाटिल राधाकृष्ण एकनाथराव शिरडी विधानसभा क्षेत्र से 6313 मतों से आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र- चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 15 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। इसके अलावा शिवसेना 11 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 3 सीटों पर आगे चल रही है तो एनसीपी 9 सीटों पर आगे है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी 1 सीट पर आगे है और समाजवादी पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है।

महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा की लहर है। दोनों राज्यों में भाजपा ने कांग्रेस को रुझानों में पीछे छोड़ दिया है।

एबीपी न्यूज के रुझानों के मुताबिक महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिल गया है।

हरियाणा में भाजपा ने रुझानों में कांग्रेस को पछाड़ दिया है। हरियाणा में भाजपा को बहुमत मिल गया है।

महाराष्ट्र- बारामती से अजीत पवार आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र- वर्ली से आदित्य ठाकरे(शिवसेना) आगे चल रहे हैं।

हरियाणा-  बबीता फोगाट चरखी दादरी सीट से आगे चल रही हैं।

हरियाणा में भाजपा गठबंधन को रुझानों में बहुमत मिल गया है।

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन 100 सीटों पर आगे चल रहा है।

एबीपी न्यूज के रुझानों में नागपुर दक्षिण-पश्चिम से महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा सीटों के आ रहे शुरुआती रुझानों में भाजपा गठबंधन को बढ़त मिलती नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस पीछे चल रही है। एबीपी न्यूज़ के शुरुआती रुझानों में भाजपा गठबंधन को दोनों ही राज्यों में बढ़त मिलती नजर आ रही है।महाराष्ट्र में भाजपा को कांग्रेस के ऊपर बढ़ मिलती नजर आ रही है, वहीं हरियाणा के रुझानों में भाजपा आगे है। एबीपी न्यूज के शुरुआती रुझानों के मुताबिक मुंबई के वर्ली से शिवसेना के  आदित्य ठाकरे आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आने वाले हैं। नतीजे आने से पहले ही भाजपा के राज्य कार्यालय पर लड्डू बनाए जा रहे हैं।

हरियाणा में वोटों की गिनती के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जींद में एक मतगणना केंद्र पर तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

महाराष्ट्र के कोलाबा में वोटों की गिनती के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां 8 बजे से मतगणना होगी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के आज नतीजे सामने आने वाले हैं। हरियाणा के दादरी विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा की उम्मीदवार और पहलवान बबीता फोगाट ने कहा कि लोगों ने मुझे प्यार और समर्थन दिया है, यही मेरी ताकत है और जो यही बात है जो मुझे आगे बढ़ाती है। मुझे जनता और खुद पर भरोसा है। लोग अपनी बेटी को आशीर्वाद देंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के आज नतीजे सामने आएंगे। इस बीच रिजल्ट आने से पहले ही मुंबई में भाजपा के कार्यालय को सजा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : Haryana assembly Election 2019 Result LIVE सारी तैयारी पूरी, थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना, होगा साफ कौन चलाएगा सरकार

इसे भी पढ़ें : Haryana Election Result 2019 : दो निर्दलीय MLA के भाजपा के साथ आने की चर्चा, कई और भी संपर्क में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK