Delhi Election 2020: कांग्रेस ही दे सकती है दिल्ली को खुशहाली- सुभाष चोपड़ा
Delhi Election 2020 अगर कांग्रेस की सरकार बनेगी तो 600 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी और लोगों के खाते में राशि पहुंचेगी।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। Delhi Election 2020: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली को खुशहाली कांग्रेस सरकार ही दे सकती है। लोगों ने भाजपा से लेकर आप आदमी पार्टी का कार्यकाल देख लिया है। इन दोनों पार्टियों के कार्यकाल में दिल्ली का कोई विकास नहीं हुआ लेकिन दिल्ली में जो भी विकास कार्य दिख रहे हैं वह कांग्रेस काल में ही हुए हैं।
उन्होंने यह बात लक्ष्मीनगर विधानसभा के साउथ गणेश नगर में आयोजित जनसभा में कही। इस दौरान उन्होंने इलाके के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. हरिदत्त शर्मा के कार्यालय का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि जनलोकपाल बिल लाएंगे, भ्रष्टाचार मिटाएंगे, सरकारी आवास, वाहन और अन्य सुविधाएं नहीं लेंगे, लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया।
यह जरूर किया कि विज्ञापन पर 3,192 करोड़ रुपये खर्च किए। चोपड़ा ने कहा कि शीला दीक्षित और डॉ एके वालिया के नेतृत्व बिजली व पानी की भरपूर व्यवस्था की गई थी। कांग्रेस सरकार भी 200 यूनिट पर सब्सिडी दे रही थी। कांग्रेस ने बिजली व्यवस्था सुधारी लेकिन प्राइवेट कंपनियों को फायदा नहीं पहुंचाया। लेकिन वर्तमान सरकार प्राइवेट कंपनियों की जेब भर रही है।
अगर कांग्रेस की सरकार बनेगी तो 600 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी और लोगों के खाते में राशि पहुंचेगी। पानी फ्री तो मिलेगा ही साथ ही पानी बचाने वाले के खाते में तीन हजार रुपये तक जाएंगे। वर्तमान सरकार की तरह 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने की आड़ में टैंकर माफियाओं को लाभ नहीं पहुंचाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस ने ही मेट्रो का जाल बिछाया। फ्लाईओवर बनवाए, कई अस्पताल और स्कूल खोले और पांच विश्वविद्यालय बनवाए। उन्होंने भाजपा पर भी अपरोक्ष रूप से निशाना भी साधा।
यह भी पढ़ें:-
Delhi Election 2020: कूल रहने के लिए शिवानी चोपड़ा करती हैं भजन और योग