Move to Jagran APP

Vishwas Nagar Delhi Election Result 2020 : BJP प्रत्याशी ओम प्रकाश की लगातार तीसरी जीत

Vishwas Nagar Delhi Assembly Election 2020 LIVE विश्वास नगर सीट से भाजपा के ओम प्रकाश ने लगातार तीसरी बार बाजी मारी है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 07:50 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 10:55 AM (IST)
Vishwas Nagar Delhi Election Result 2020 : BJP प्रत्याशी ओम प्रकाश की लगातार तीसरी जीत
Vishwas Nagar Delhi Election Result 2020 : BJP प्रत्याशी ओम प्रकाश की लगातार तीसरी जीत

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के ओम प्रकाश ने लगातार तीसरी बार बाजी मारी है। 16457 वोटों का रहा उनके जीत का अंतर। चुनाव आयोग ने भी अपनी वेबसाइट पर इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। 8 फरवरी को हुए मतदान में इस सीट पर कुल 124420 वोट पड़े। वहीं, वोटिंग फीसद 62.23 रहा। आप के दीपक सिंगला को 49373 वोट मिले और तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के गुरुचरण सिंह को 7881 वोट मिले।

prime article banner

Vishwas Nagar Delhi Assembly Election 2020 LIVE:

-विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से 11th राउंड

ओम प्रकाश (भाजपा) : 54312

गुरचरण सिंह राजू (कांग्रेस) : 5860

दीपक सिंगला (आप) : 41715

-विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से 10th राउंड

ओम प्रकाश (भाजपा) : 49198

गुरचरण सिंह राजू (कांग्रेस) : 5451

दीपक सिंगला (आप) : 38750

-विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से 9th राउंड

ओम प्रकाश (भाजपा) : 45251

गुरचरण सिंह राजू (कांग्रेस) : 5207

दीपक सिंगला (आप) : 36481

-विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से 9th राउंड में ओम प्रकाश शर्मा 8770 वोट से आगे चल रहे हैं।

-विश्वास नगर विधानसभा-

भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा यहां आम आदमी पार्टी प्रत्याशी दीपक सिंगला से 914 मतों से आगे हैं।

-विश्वास नगर में दूसरे राउंड में भी भाजपा को बढ़त। ओम प्रकाश शर्मा ने पहले और दूसरे राउंड में बढ़त बनाई।

-विश्वास नगर में भाजपा आगे।

-विश्वास नगर से भाजपा के ओपी शर्मा आगे

बता दें कि दिल्ली विधानसभा 2015 के चुनाव में जहां आम आदमी पार्टी ने एतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 70 में से 67 सीटें हासिल की थी, जबकि भाजपा को केवल 3 सीटें मिली थी। इन्हीं में से ही एक यह विश्वास नगर सीट है, जहां भाजपा नेता ओम प्रकाश शर्मा ने जीत हासिल कर विधायक बने थे। 

विश्वास नगर क्षेत्र को 1993 में पहली बार विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया था। यहां के पहले चुनाव में भाजपा के मदन लाल गावा ने जीत हासिल की और विश्‍वासनगर विधानसभा के पहले विधायक होने का गौरव हासिल किया। इसके बाद लगातार तीन बार भाजपा को यह सीट कांग्रेस के हाथों गवानी पड़ी। कांग्रेस के दिग्‍गज नेता नसीब सिंह ने यहां से लगातार तीन बार जीत हासिल की। वर्तमान में यहां से भाजपा के दिग्‍गज नेता ओमप्रकाश शर्मा विधायक हैं। ओम प्रकाश लगातार दूसरी बार इस सीट से विधायक चुने गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.