Move to Jagran APP

Delhi Election 2020: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र

Delhi Election 2020 संकल्प पत्र के मद्देनजर लोगों से सुझाव लेने के लिए 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया गया था। लगभग 11 लाख सुझाव मिले थे।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 09:57 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 04:33 PM (IST)
Delhi Election 2020: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र
Delhi Election 2020: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रकाश जावडेकर, डॉ. हर्षवर्धन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रभारी श्याम जाजू सहित सभी सांसदों ने विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया। मेरी दिल्ली मेरा सुझाव अभियान के तहत 11.65 लाख लोगों ने सुझाव दिया है।डॉ. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में घोषणा पत्र समिति ने लोगों से मिले सुझाव के आधार पर संकल्प पत्र तैयार किया गया है।

loksabha election banner

भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली देश का ह्रदय स्थान है। यह देशवासियों के लिए स्वाभिमान का स्थान है। देश के इतिहास के साथ ही भाजपा का इतिहास भी यहां से है। यहां से काम करके नेताओं ने देशभर में काम किया है। भाजपा नेताओं को जब भी मौका मिला है तब देश का भविष्य बदलने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि इकोलॉजी, एथिक्स और इकोनॉमिक्स महत्वपूर्ण होता है। वायु प्रदूषण की समस्या को लेकर चिंतन कर कदम उठाए गए है। 55 हजार करोड़ रुपये खर्च करके सड़कें बनाई गई है। 16 हजार खर्च करके ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल का काम पूरा किया गया। इस सड़क के लिए दिल्ली सरकार ने पैसा नहीं दिया।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे अप्रैल से बनकर तैयार हो जाएगा।

नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली-मुंबई हाइवे विश्व का सबसे बड़ा हाइवे होगा। तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा। 12 घन्टे में लोग कार से मुंबई पहुंच सकें। इसे ई हाइवे बनाने की तैयारी है। 1.3 लाख करोड़ की लागत से इसे तैयार किया जा रहा है। इसके बनने से दिल्ली के विकास में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि यमुना को साफ करने के लिए छह हजार करोड़ रुपये की योजना मंजूर की गई है।

पानी की समस्या दूर करने के लिए हिमाचल प्रदेश सहित छह राज्यों के बीच विवाद का हल किया गया है। इससे दिल्ली को 2070 तक पानी मिलेगा। दिल्ली का भविष्य मुफ्त में चीजें बांटने से नहीं दूरगामी योजना बनाकर उसपर अमल करने से होगा। भाजपा का संकल्प पत्र बनाने में इसका ख्याल रखा गया है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक देवराहा ने बताया कि दिल्ली के लोगों से सुझाव लेकर संकल्प पत्र तैयार किया गया है। लोगों से सुझाव लेने के लिए 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया गया था। लगभग 11 लाख सुझाव मिले थे।

पार्टी ने संकल्प पत्र तैयार करने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के नेतृत्व में समिति बनाई थी। संकल्प पत्र में दिल्ली के विकास का रोडमैप होगा। केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर, भाजपा उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, चुनाव प्रबंधन कमेटी के संयोजक एवं राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ की उपस्थिति में संकल्प पत्र जारी होगा। इस बीच राज्यसभा सदस्य विजय गोयल के अलावा दिल्ली के सातों सांसद व वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.