Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election 2020: अमित शाह ने शुरू किया जनसपंर्क अभियान

प्रत्येक मतदाता से संपर्क करने का लक्ष्य लेकर भाजपा रविवार से दिल्ली में महासंपर्क अभियान चला रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर चुके हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 12:56 PM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 01:11 PM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: अमित शाह ने शुरू किया जनसपंर्क अभियान
Delhi Assembly Election 2020: अमित शाह ने शुरू किया जनसपंर्क अभियान

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। प्रत्येक मतदाता से संपर्क करने का लक्ष्य लेकर भाजपा रविवार से दिल्ली में महासंपर्क अभियान चला रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर चुके हैं। इस जनसंपर्क अभियान में उनके साथ कई कार्यकर्ता भी शामिल हैं। इधर,  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि इस अभियान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर सहित लगभग एक लाख कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। सभी 13570 बूथों पर यह अभियान चलाकर कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे। वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्ध्यिां और योजनाओं की जानकारी देंगे। भाजपा के संकल्प पत्र की जानकारी भी मतदाताओं को दी जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली के विकास और दिल्लीवासियों की समस्याएं हल करने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियां और विकास का रोडमैप बताने के साथ ही लोगों को आप सरकार की वादाखिलाफी और नाकामी की भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए। अब जनता को गुमराह किया जा रहा है। आप नेता व केजरीवाल सरकार टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ी रही है। इस बारे में भी लोगों को बताया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अमित शाह दिल्ली कैंट, जेपी नड्डा ग्रेटर कैलाश, प्रकाश जावडेकर आदर्श नगर में महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। भाजपा उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू कस्तूरबा नगर में, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी तिमारपुर में, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन शालीमार बाग में, केंद्रीय राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी छतरपुर में व नित्यानंद राय उत्तम नगर में, भाजपा के महामंत्री डॉ. अनिल जैन छतरपुर में, भूपेंद्र यादव जंगपुरा में व मुरलीधर राव तिमारपुर में महाजनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे। इसी तरह से दिल्ली के सभी सांसद व अन्य नेता भी लोगों के घरों में जाएंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि रविवार को अवकाश रहता है और अधिकतर लोग घर में मिल जाते हैं। इसे ध्यान में रखकर महासंपर्क अभियान की तारीख तय की गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.