Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election 2020: भाजपा की पहली सूची में 4 महिलाओं को मिला टिकट

भाजपा ने शुक्रवार को 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस सूची में चार महिलाओं के भी नाम शामिल हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 09:53 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 07:25 AM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: भाजपा की पहली सूची में 4 महिलाओं को मिला टिकट
Delhi Assembly Election 2020: भाजपा की पहली सूची में 4 महिलाओं को मिला टिकट

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस सूची में चार महिलाओं के भी नाम शामिल हैं। जिन महिलाओं को टिकट दिया गया है उनमें दो डिप्टी मेयर रह चुकी हैं। जबकि एक मौजूदा पार्षद हैं। ग्रेटर कैलाश से भाजपा ने शिखा राय को उम्मीदवार बनाया है। शिखा राय दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में नेता सदन रह चुकी हैं और इसकी स्थायी समिति की पूर्व अध्यक्ष हैं।

prime article banner

पूर्व पार्षद और दिल्ली भाजपा की पूर्व महासचिव रेखा गुप्ता उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग से चुनाव लड़ेंगी। लता सोढ़ी बल्लीमारन से चुनावी मैदान में हैं। लता भी पार्षद रह चुकी हैं। उनके ससुर मोतीलाल सोढ़ी ने भी विधायक के रूप में सीट का प्रतिनिधित्व किया है। किरण वैद्य को भाजपा ने त्रिलोकपुरी से टिकट दिया है। वह मौजूदा पार्षद हैं। इससे पहले वह 2015 में भी चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

सात पार्षदों को पार्टी ने विधानसभा के रण में उतारा

प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटाए गए उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व निगम में स्थायी समिति सदस्य शिखा राय भी टिकट पाने में सफल रही हैं। पार्षद विजय भगत, मनीष चौधरी, कैलाश सांखला, किरण वैद्य, कृष्ण गहलोत को भी विधानसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया है।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को होने हैं जबकि मतगणना 11 फरवरी को होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 21 फरवरी है। ऐसे में बागी अन्य उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी होने की उम्मीद है। भाजपा ने अभी तक केजरीवाल के खिलाफ कौन चुनावी मैदान में होगा इसका सस्पेंस खत्म नहीं किया है। 2015 के चुनाव में नुपूर शर्मा ने केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ा था। 

ये भी पढ़ेंः  Delhi Election 2020 : भाजपा ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें पूरी लिस्ट

 ये भी पढ़ेंः Delhi Election 2020: भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा मॉडल टाउन

Delhi Election 2020: केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने से निर्भया की मां ने किया इनकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.