Move to Jagran APP

Tilak Nagar Election Result LIVE: आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जरनैल सिंह जीते, भाजपा को मिली हार

Tilak Nagar Election Result LIVE दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम सामने आ गए हैं। इस सीट पर से शुरुआत से जरनैल सिंह आगे चलते हुए जीत दर्ज की। भाजपा को हार मिली है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 07:56 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 06:16 PM (IST)
Tilak Nagar Election Result LIVE: आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जरनैल सिंह जीते, भाजपा को मिली हार
Tilak Nagar Election Result LIVE: आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जरनैल सिंह जीते, भाजपा को मिली हार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम के रुझान सामने आ गए हैं। इस सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जरनैल सिंह ने जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा प्रत्याशी राजीव बब्बर को हार से संतोष करना पड़ेगा। मतगणना शुरू होते ही तिलकनगर विधानसभा सीट के रुझानों पर लोगों की नजरें टिकी गईं। यहांं से आम आदमी पार्टी के नेता जरनैल सिंह आगे चलते हुए बढ़त बनाए रखा। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी यहां से काफी पीछे रहे।  चुनाव आयोग ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

loksabha election banner

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर दिखी। कई राउंड में चुनाव रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई थी। वहीं आज आने वाले नतीजे ने यह बताया कि जनता ने आप को दिल्ली की गद्दी पर बैठाया है। इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 62.50 फीसद वोट पड़े। 

इस बार चुनाव के आंकड़े जारी करने पर देरी पर राजनीतिक पार्टियों ने जहां नाराजगी जाहिर की थी तो आयोग ने इस पर सफाई भी दी थी। आंकड़ो जारी करने में देरी पर चुनाव आयोग ने कहा कि शनिवार देर रात तक ईवीएम से डेटा इकट्ठा किए गए इसलिए चुनाव के आंकड़े जारी करने में देरी हो गई।

Delhi Tilak Nagar Election Result 2020 LIVE

फाइनल आंकड़े जारी जिसमें जरनैल सिंह को 46256 वोट मिले। वहीं भाजपा के राजीव बब्बर को 23636 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर 1266 वोट के साथ कांग्रेस के प्रत्याशी आर सिंह रहे।

Tilak Nagar

Jarnail Singh aap--46256

Rajiv babbar bjp-- 23636

Reminder Singh con..-- 1266

2:30 बजे यह है स्थिति

भाजपा- 18419

आप - 37709

कांग्रेस- 1078

पांचवां राउंड

आप 25876

कांग्रेस- 642

भाजपा - 10665

पांचवें राउंड के खत्म होने पर जरनैल सिंह जो आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं वह 4481 वोटों के साथ आगे हैं। वहीं राजीव बब्बर जो भारतीय जनता पार्टी के उम्मीवार हैं वह 2632 वोटों के साथ दूसरे नबंर पर बने हुए हैं।कांग्रेस इस लड़ाई में आगे नहीं निकल पाई है। वह अपने प्रत्याशी को मात्र 91 वोटोंं के इस रेस में काफी पिछड़ गई है।

भारतीय जनता पार्टी के राजीव बब्बर इस सीट से चार हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।  

दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में एक तिलकनगर विधानसभा सीट काफी रोचक लड़ाई के लिए जानी जाती है। यहां से आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह आगे चल रहे हैं। 

यहां से मतगणना शुरू हो गई है। हालांकि यहां से परिणाम किसी के पक्ष में नहींं सामने आए हैं।    


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.