Move to Jagran APP

Shakur Basti Election Result 2020: सतेंद्र जैन लगातार तीसरी बार शकूरबस्‍ती सीट जीते, भाजपा के एससी वत्‍स को हराया

Shakur Basti Assembly Election Result 2020 Live Update AAP के सतेंद्र जैन ने शकूर बस्ती सीट जीत ली है। उन्‍होंने भाजपा के एससी वत्‍स और कांग्रेस के देवराज अरोड़ा को हराया है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 08:24 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 06:02 PM (IST)
Shakur Basti Election Result 2020: सतेंद्र जैन लगातार तीसरी बार शकूरबस्‍ती सीट जीते, भाजपा के एससी वत्‍स को हराया
Shakur Basti Election Result 2020: सतेंद्र जैन लगातार तीसरी बार शकूरबस्‍ती सीट जीते, भाजपा के एससी वत्‍स को हराया

नई दिल्‍ली, जेएनएन। दिल्‍ली विधानसभा की शकूर बस्‍ती सीट पर AAP के सतेंद्र जैन ने जीत हासिल की है। आखिरी राउंड की काउंटिंग के बाद से ही आप समर्थकों ने जीत का जश्‍न मनाना शुरू कर दिया। सतेंद्र जैन इस सीट से दो बार लगातार विधायक रह चुके हैं और जनता ने उन्‍हें तीसरी बार भी भारी मतों से चुन लिया है। भाजपा की ओर से डॉक्‍टर एससी वत्‍स और कांग्रेस के देवराज अरोड़ा ने जीत हासिल करने की भरसक कोशिश की लेकिन उन्‍हें हार का मुंह देखना पड़ा।  

loksabha election banner

Shakur Basti Assembly Result Live Updates: जानिए कहां मिली किसे बढ़त 

- दैनिक जागरण संवाददाता के अनुसार शकूरबस्ती से आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी सतेंद्र जैन ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्‍याशी डॉक्टर एससी वत्स को 7592 वोटों के बड़े अंतर से हार का स्‍वाद चखाया। पिछले विधानसभा चुनाव में सतेंद्र जैन ने 3 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।  

- सतेंद्र जैन शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा उम्‍मीदवार से पीछे चल रहे थे, लेकिन कुछ राउंड की काउंटिंग के बाद उन्‍होंने 3159 वोटों की बढ़त बना ली। यह बढ़त उनकी जीत तक कायम रही। सतेंद्र जैन को कुल 51165 वोट हासिल हुए। 

- भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी डॉक्‍टर एसएसी वत्‍स शुरुआती रुझानों में आप प्रत्‍याशी से काफी मतों से आगे चलते रहे, लेकिन बाद में वह अपनी बढ़त कायम नहीं रख सके और पिछड़ गए। डॉक्‍टर एससी वत्‍स को 43573 वोट हासिल हुए। 

- कांग्रेस के प्रत्‍याशी देवराज अरोड़ा को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। मतगणना की शुरुआत से ही वह हर राउंड में पीछे चल रहे थे। हालांकि, उनके समर्थकों को जीत का पूरा भरोसा था जो धीरे धीरे टूटता चला गया। देवराज अरोड़ा को कुल 3382 वोट मिले और वह तीसरे स्‍थान पर रहे। 

शकूर बस्‍ती का चुनावी इतिहास

शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र दिल्ली के उत्तरी पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र का हिस्‍सा है। इलाके को 1972 में विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया। तब यहां से कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के श्रीचंद ने भारतीय जनसंघ के नेता बनारसी दास को हराया और विधायक बने। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के नेता सत्‍येंद्र कुमार जैन विधायक हैं। वह यहां से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।

कांग्रेस यहां से 3 बार, भाजपा और आप 2-2 बार चुनाव जीत चुकी हैं। वहीं, जनता पार्टी और कम्युनिस्‍ट पार्टी ने एक एक बार यह सीट अपने नाम की है। यह क्षेत्र दीपाली, सरस्वती विहार से पश्चिम विहार तक फैला हुआ है। इस क्षेत्र में पश्चिम विहार, पीतमपुरा, ऋषि नगर, संत नगर के इलाके आते हैं। इस क्षेत्र में दिल्ली नगर निगम के चार वार्ड आते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.