Move to Jagran APP

Rohini Election Result: भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता 12 हजार से अधिक मतों से जीते

भाजपा उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता एक बार फिर से रोहिणी विधानसभा सीट से चुन लिए गए हैं। उन्होंने 12 हजार से अधिक मतों से आप प्रत्याशी को हराया।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 08:22 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 09:44 AM (IST)
Rohini Election Result: भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता 12 हजार से अधिक मतों से जीते
Rohini Election Result: भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता 12 हजार से अधिक मतों से जीते

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। रोहिणी विधानसभा सीट से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को 12648 वोटों से हराया। इससे पहले चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार यहां से पहले भाजपा प्रत्याशी आगे थे बाद में पीछे हो गए थे।  

loksabha election banner

LIVE Delhi Election Result : पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया और कालकाजी से आतिशी आगे

इस बार चुनाव के आंकड़े जारी करने पर देरी पर राजनीतिक पार्टियों ने जहां नाराजगी जाहिर की थी तो आयोग ने इस पर सफाई भी दी थी। आंकड़ो जारी करने में देरी पर चुनाव आयोग ने कहा कि शनिवार देर रात तक ईवीएम से डेटा इकट्ठा किए गए इसलिए चुनाव के आंकड़े जारी करने में देरी हो गई।

Delhi Rohini Election Result LIVE 2020:

 ताजा जानकारी 

विजेंद्र गुप्ता -चुनाव जीते।

आम आदमी पार्टी के राजेश नामा बंसीवाला को 49405 वोट मिले हैं।

आठवें राउंड यह है स्थिति 

भाजपा- 30340 

आप - 30340 

कांग्रेस- 1210

छठवें राउंड के बाद यह मुकाबला और रोमांचक मोड़ पर आ गया है। राजेश जहां मात्र तीन हजारवोटा की बढ़त कर पाए और कुल 27276 वोट के साथ दूसरे स्थान पर बने हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ता काफी खुश दिख रहे हैं। विजेंद्र गुप्ता ने सातवें राउंड में पांच हजार से ज्यादा वोट हासिल किए हैं। उन्हें सातवें राउंड में 33716 वोट मिले हैं।

छठवें राउंड के बाद विजेंद्र गुप्ता यहां से चार सौ ज्यादा वोटों से आगे चले रहे हैं। वहीं राजेश नामा 24 हजार वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं कांग्रेस की बात की जाए तो कांग्रेस इस लड़ाई में सबसे पीछे है। पार्टी मात्र 914 वोट ही हासिल कर पाई है। इससे कांग्रेस की स्थिति साफ पता चल रही है कि वह इलाके में अपनी पकड़ खो चुकी है।

छठवें राउंड 

राजेश नामा- 24121

विजेंद्र गुप्ता- 28513

सुमेश गुप्ता - 914

12:30 मिनट पर मिले अपडेट के अनुसार विजेंद्र गुप्ता 2000 वोटों से आगे हो गए हैं। 

यहांं के ताजा परिणाम की बात करें तो आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजेश नाम बंसीवाला 5018 वोटों के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजेंद्र कुमार गुप्ता 3846 सीटों के साथ दूसरे नबंंर पर हैं। इनके पीछे जाने से भाजपा के कार्यकर्ता चिंतिंत दिख रहे हैं। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी समुेश गुप्ता मात्र 128 वोट के साथ काफी पिछड़ रहे हैं। वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अरुण कुमार मात्र 52 वोट लेकर इस रेस से लगभग बाहर ही हैं।

अब आम आदमी पार्टी के राजेश नामा आगे हो चुके हैं। वहीं भाजपा के प्रत्याशी और विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता विजेंद्र गुप्ता पीछे हो गए हैं। 

साढ़े बजे की जानकारी के अनुसार : 

रोहिणी सीट पर स्थिति आप के राजेश नामा बंसीवाला को 5018 वोट मिले। भाजपा के विजेंद्र गुप्ता 3846 

कांग्रेस सुमेश गुप्ता 128

- ताजा जानकारी के अनुसार रोहिणी विधानसभा सीट पर विजेंद्र गुप्ता से 1172 वोट से आगे चल रहे हैं आप के राजेशनामा।

इस बार यहां से भाजपा के प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं। इस बार उन्हें आम आदमी पार्टी से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। यहां से राजेश नामा को आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.