Move to Jagran APP

Malviya Nagar Delhi Election Result 2020 LIVE: आप के सोमनाथ भारती जीते, भाजपा के शैलेंद्र सिंह ने दी कड़ी टक्‍कर

RK puram Delhi Election Result 2020 इस सीट पर आप की परमिला टोकस भाजपा के अनील शर्मा और कांग्रेस की प्रियंका सिंह के बीच कांटे की टक्कर है। यहां जानें इस सीट की हर अपडेट।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 07:49 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 06:25 PM (IST)
Malviya Nagar Delhi Election Result 2020 LIVE: आप के सोमनाथ भारती जीते, भाजपा के शैलेंद्र सिंह ने दी कड़ी टक्‍कर
Malviya Nagar Delhi Election Result 2020 LIVE: आप के सोमनाथ भारती जीते, भाजपा के शैलेंद्र सिंह ने दी कड़ी टक्‍कर

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। आरके पुरम सीट पर आम आदमी पार्टी की उम्‍मीदवार परमिला टोकस ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्‍हें 46945 मिले, जो इस सीट पर हुई मतदान का 52.45 फीसद है। इस सीट पर दूसरे स्‍थान पर अनिल कुमार शर्मा रहे, जिन्‍हें 36528 वोट मिले। कांग्रेस इस सीट पर तीसरे नंबर पर ही। कांग्रेस उम्‍मीदवार प्रियंका सिंह को सिर्फ 3216 वोट मिले। इस सीट पर 523 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया। बता दें कि 8 फरवरी को हुए मतदान में इस सीट पर 89398 वोट पड़े थे।

loksabha election banner

राउंड-दर-राउंड ऐसी रही स्थिति

- छठे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद ही आरके पुरम सीट पर आम आदमी पार्टी को  21869 भाजपा को 15163 और कांग्रेस को 1287 वोट मिले है। 

- आरके पूरम में चार राउंड की गिनती पूरी हो गई है। चार राउंड के बाद AAP-15033, BJP- 10226 और  Congress-857 को इतने वोट मिले हैं। बाकी सीटों की तरह यहा भी 175 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना है। 

- आरकेपुरम से आप पार्टी 6561 वोटों से आगे चल रही है। 

- आरकेपुरम सीट पर सामने आए अब तक के रूझानों में  आप-3718, भाजपा-2590, कांग्रेस-154 और नोटा को 51 वोट मिले हैं।

- मतों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझान सामने आने शुरू हो गए है। सामने आए शुरुआती रुझानों में आप की परमिला टोकस ने बढ़त बनाई हुई है। 

- इस सीट पर आम आदमी पार्टी की  परमिला टोकस भाजपा के अनील शर्मा और कांग्रेस की प्रियंका सिंह के बीच मुकाबला होना है। प्रमिला टोकस को पिछले विधानसभा चुनाव में 54645 वोट के साथ आरके पुरम सीट से विधायक चुनी गई थी।

आरके पुरम का इतिहास

आरके पुरम विधानसभा सीट दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक है। रामकृष्‍ण पुरम के नाम से भी मशहूर यह इलाका नई दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा है। इस विधानसभा सीट पर पहला चुनाव 1972 में कराया गया था। तब यहां से कांग्रेस के जगदीश चंद ने भारतीय जनसंघ के नेता ओंकार सिंह को हराकर विधायक बने थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.